---Advertisement---

कल का मौसम 12 Dec 2025: दिल्ली, चंडीगढ़ समेत कई जगहों पर हड्डी गला देने वाली ठंड का येलो अलर्ट, तो इन राज्यों में बारिश, बर्फबारी बनेगी सिरदर्द; जानें आईएमडी रिपोर्ट

By: Anurag Tripathi

On: गुरूवार, दिसम्बर 11, 2025 6:00 अपराह्न

कल का मौसम 12 Dec 2025
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 12 Dec 2025: सर्दियों का आगाज होते ही लोगों की टेंशन बढ़ गई है। सुबह उठने में आलस, तापमान में तेजी से गिरावट कनकनी बढ़ जा रही है। इसी बीच विभाग ने कई जगहों पर बारिश, बर्फबारी, घने कोहरे और शीतलहर का अलर्ट जारी कर दिया है। पहाड़ो पर हो रही बर्फबारी से तापमान माइनस में पहुंच चुका है। इसके अलावा कई जगहों पर विभाग ने घने कोहरे का अलर्ट जारी कर दिया है। जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। इसके अलावा उत्तर भारत के कई राज्यों में हड्डी गलाने देने वाली ठंड का आगाज हो चुका है। इसी बीच आईएमडी ने कल का मौसम 12 Dec 2025 के लिए मौसम का पुर्वानुमान जारी कर दिया है।

दिल्ली, चंडीगढ़ समेत कई जगहों हड्डी गलाने देने वाली ठंड का येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग के अनुसार मध्य और उससे सटे पूर्वी और उत्तरी प्रायद्वीपीय भारत में 14 दिसंबर 2025 तक शीत लहर की स्थिति बने रहने की प्रबल संभावना है। पश्चिमी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ के कुछ स्थानों पर, पंजाब, दिल्ली, चंडीगढ़ ओडिशा, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और तेलंगाना के छिटपुट स्थानों पर शीत लहर की स्थिति बने रहने की संभावना है।

विभाग ने इस दौरान लोगों को घरों में ही रहने की सलाह दी है। नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ इलाकों में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की प्रबल संभावना है। पिछले 6 दिनों से पश्चिमी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में शीत लहर की स्थिति बनी हुई है।

इन राज्यों में बारिश, बर्फबारी बनेगी सिरदर्द – कल का मौसम 12 Dec 2025

आईएमडी की तरफ से कई राज्यों में बारिश, बर्फबारी का अलर्ट जारी कर दिया है। विभाग के मुताबिक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फरबाद में 13 से 17 दिसंबर तक और हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 14 दिसंबर को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश/बर्फबारी की संभावना है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 11 से 14 दिसंबर के दौरान कुछ/कई स्थानों पर गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की प्रबल संभावना है। बता दें कि केदारनाथ, बद्रीनाथ, यमुनोत्री, गंगोत्री, रूद्रप्रयाग, कर्णप्रयाग समेत कई जगहों पर तापमान माइनस 10 डिग्री पहुंच चुका है।

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

जनवरी 18, 2026

जनवरी 18, 2026

जनवरी 17, 2026

जनवरी 17, 2026

जनवरी 17, 2026

जनवरी 17, 2026

Exit mobile version