कल का मौसम 21 September 2026: देश के कई हिस्सों में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। बंगाल की खाड़ी में शनिवार शाम बना कम दबाव का क्षेत्र धीरे-धीरे पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, इसके 21 सितंबर को डिप्रेशन और इसके बाद डीप डिप्रेशन में बदलने की संभावना है। यानि यह कहना गतल नहीं होगा की देश में आसमानी आफत का खतरा मंडराने लगा है।
कई जगहों पर तेज बारिश, आंधी, तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट जारी कर दिया गया है। विभाग की तरफ से बिहार, यूपी समेत देश के कई राज्यों में अलर्ट जारी कर दिया है। यहां तक कि पहाड़ों पर बर्फबारी देखी गई है। चलिए आपको बताते है कल का मौसम 21 September 2026 कैसा रहने वाला है?
बिहार में मौसम से मचेगा हाहाकार
बिहार में 21 सितंबर को भी मौसम खराब रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के सभी 38 जिलों में येलो अलर्ट जारी रहेगा। उत्तर बिहार के चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी और पूर्णिया जैसे जिलों से लेकर दक्षिण बिहार के पटना, गया, भागलपुर और रोहतास तक कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान तेज हवाएं चलने और कुछ स्थानों पर भारी बारिश की भी संभावना जताई गई है। मौसम में बदलाव को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। खासकर बारिश और वज्रपात के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचने की अपील की गई है।
इन राज्यों में भी बदल सकता है मौसम
बंगाल की खाड़ी की इस प्रणाली का असर मुख्य रूप से ओडिशा, पश्चिम बंगाल और आसपास के पूर्वी एवं मध्य भारत में देखने को मिल सकता है। आने वाले दिनों में सिस्टम की दिशा के आधार पर झारखंड, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों में भी बारिश की गतिविधियां प्रभावित हो सकती हैं। आईएमडी ने बिजली गिरने की स्थिति में खुले मैदान, पेड़ और बिजली के खंभों से दूरी बनाए रखने की सलाह दी है।
हिमाचल में मौसम का डबल रूप
हिमाचल प्रदेश में मौसम का दोहरा रूप देखने को मिल रहा है। एक तरफ रोहतांग, बारालाचा, शिंकुला और धौलाधार की ऊंची पहाड़ियों पर सीजन की पहली बर्फबारी होने से राज्य में ठंड की दस्तक हो चुकी है, वहीं दूसरी तरफ कुल्लू जिले की सैंज घाटी में बादल फटने की घटना ने भारी तबाही मचाई है। वहीं अगर पिछले साल की बात करें तो बर्फबारी की सिलसिला अक्तूबर में शुरू हुआ था। जिसके बाद सवाल यह भी उठने लगे है कि क्या इस बार ठंडी जल्दी आ जाएगी।
उत्तराखंड में बदला मौसम
उत्तराखंड में एक बार फिर तेज बारिश का अलर्ट जारी हुआ है. मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले 48 घंटे में तेज बारिश की चेतावनी दी है। विभाग की तरफ से यमुनोत्री, गंगोत्री, रूद्रप्रयाग, कर्णप्रयाग, बद्रीनाथ, केदारनाथ समेत कई जगहों पर तेज बारिश, तूफान और भूस्खलन का अलर्ट जारी कर दिया है। हाल ही में उत्तराखंड के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी देखने को मिली थी। जिससे ठंड बढ़ गई थी। वहीं आईएमडी की तरफ से मैदानी इलाकों में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है।
