कल का मौसम 14 May 2026: देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। बारिश-आंधी के बाद एक बार फिर देश में गर्मी का प्रचंड रूप देखने को मिलने वाला है। बिहार में तो तापमान 44 डिग्री तक पहुंचने वाला है, तो वहीं दिल्ली में भी स्थिति ऐसी ही रहने वाली है। इसके अलावा विभाग ने तो रजस्थान में हीटवेव का अलर्ट जारी कर दिया है।
साथ ही लोगों को इस दौरान कुछ सावधानियां बरतने के लिए कहा है। अगर पहाड़ों की बात करें तो यहां पर स्थिति बेहद चिंताजनक रहने वाली है। विभाग ने भूस्खलन, बादल फटने, तेज बारिश, तूफान का अलर्ट जारी कर दिया है। चलिए आपको बताते है कि कल का मौसम 14 May 2026 कैसा रहने वाला है?
दिल्ली-बिहार में गर्मी का दिखेगा प्रचंड रूप
दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, तेज धूप और शुष्क हवाओं के कारण गर्मी और ज्यादा बढ़ सकती है। दोपहर के समय गर्म हवाएं लोगों को झुलसा सकती हैं। खासतौर पर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
विभाग के मुताबिक राजघाट, चांदनी चौक, सफदरजंग, नरेला, पालम, प्रगति मैदान समेत कई जगहों पर अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं अगर बिहार की बात करें तो विभाग ने छपरा, हाजीपुर, बेगूसराय, सासाराम, हाजीपुर समेत कई जगहों पर लू का अलर्ट जारी कर दिया है। साथ ही इस दौरान विभाग की तरफ से 12 से 4 के बीच घर से नहीं निकलने की सलाह दी गई है।
पहाड़ों पर मचेगा मौत का तांडव – कल का मौसम 14 May 2026
आईएमडी के मुताबिक 14 से 17 मई के दौरान नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में छिटपुट से लेकर मध्यम स्तर की बारिश, गरज के साथ बिजली गिरने और तेज़ हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटा की गति तक) चलने की संभावना है। असम और मेघालय में 14 से 17 मई के दौरान भी यही स्थिति रहेगी। अरुणाचल प्रदेश में 13 से 17 मई के दौरान गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना है।
तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में छिटपुट से लेकर काफी व्यापक स्तर पर गरज के साथ बारिश, बिजली गिरने और तेज हवाएं (30-50 किमी प्रति घंटा) चलने की संभावना है। यानि पहाडों पर और दक्षिण में स्थिति बेहद चिंताजनक है। बता दें कि अभी उत्तराखंड में चारधाम की यात्रा जारी है। इस दौरान यात्रियों को तेज बारिश, तूफान का सामना करना पड़ रहा है, जिसे देखते हुए प्रशासन लगातार अलर्ट जारी कर रहा है, साथ ही मौसम की जानकारी दे रहा है।






