कल का मौसम 19 May 2026: उत्तर भारत में मौसम का मिजाज समझना मुश्किल होता जा रहा है। कई जगहों पर विभाग ने हीटवेव का अलर्ट जारी कर दिया है, तो कहीं पर तेज बारिश और तूफान की चेतावनी जारी कर दी है। बता दें कि हाल ही में यूपी और बिहार में आए तूफान से कई लोगों की मौत हो गई थी। साथ ही जन जीवन पूरी तरह से प्रभावित हो गया था। इसी बीच एक बार फिर विभाग ने उत्तर भारत समेत देश के कई राज्यों में अलर्ट जारी कर दिया है।
साथ ही इस दौरान लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। इसके अलावा पूर्वोतर और पहाड़ों पर भी विभाग की तरफ से अलर्ट जारी कर दिया है। विभाग के मुताबिक कई जगहों पर भूस्खलन, बादल फटने और तेज तूफान के साथ बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है।
दिल्ली में हीटवेव का अलर्ट – कल का मौसम 19 May 2026
दिल्ली-एनसीआर में तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक 18 मई को राजधानी में तेज गर्म हवाएं चल सकती हैं और अधिकतम तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। दोपहर के समय बाहर निकलना लोगों के लिए मुश्किल हो सकता है। यानि दिल्ली में गर्मी का प्रचंड रूप दिखना शुरू हो गया है, जो दिल्लीवासियों की परेशानी बढ़ा सकता है। अगर दिल्ली में कल का मौसम 19 May 2026 की बात करें तो पूसा, राजघाट, लोधी रोड, चांदनी चौक, पूसा, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, दिल्ली .यूनिवर्सिटी, सफदरजंग समेत कई जगहों पर तेज हवाओं के साथ लू चलने की संभावना जताई है।
बिहार में तेज बारिश, तूफान की चेतावनी
विभाग के मुताबिक बिहार के जिलों में एक बार फिर तेज बारिश, तूफान और बिजली गिरने की संभावना जताई जा रही है। सबसे खास बात है कि इस दौरान विभाग ने घरों में ही रहने की सलाह दी है, साथ ही खेतों में ना जाने की भी बात कही है।
अगर बिहार की बात करें तो विभाग ने आरा, बक्सर, छपरा, पटना, बेगूसराय, सासराम, हाजीपुर समेत कई जगहों पर तेज बारिश के साथ आंधी, तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट जारी कर दिया है। साथ ही किसानों को फसलों को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी गई है। बिजली गिरने का खतरा बना रह सकता है। ।कमजोर मकानों और पेड़ों को नुकसान पहुंच सकता है
उत्तर प्रदेश, राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम का हाल?
उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में गर्मी और लू का असर जारी रहने की संभावना है, जबकि पूर्वी यूपी के कुछ जिलों में बादल छाने और हल्की बारिश के संकेत मिल सकते हैं।
वहीं राजस्थान में भी भीषण गर्मी का दौर जारी रहेगा। कई जिलों में तापमान 45 डिग्री के पार जा सकता है। रेगिस्तानी इलाकों में धूल भरी आंधी चलने की भी संभावना जताई गई है।
