कल का मौसम 25 June 2026: देश के कई राज्यों में मानसून का एंट्री हो चुकी है। जिसका अब असर भी देखने को मिल रहा है। बता दें कि विभाग देश के कई राज्यों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
आर्थिक राजधानी मुंबई में जहां रेड अलर्ट के बीच मूसलाधार बारिश की संभावना जताई गई है, वहीं उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और बादल फटने की घटनाओं को लेकर चेतावनी जारी की गई है।
लगातार बदलते मौसम के कारण प्रशासन भी हाई अलर्ट पर है। इसके पहाड़ों पर भी स्थिति चिंताजनक हो गई है। चलिए आपको बताते है कि देशभर में कल का मौसम 25 June 2026 कैसा रहने वाला है।
मुंबई में मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार मुंबई, ठाणे, पालघर और रायगढ़ जिलों में 25 जून को भारी से अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है। कई इलाकों में 150 से 200 मिलीमीटर तक बारिश दर्ज होने की संभावना है। तेज हवाओं और लगातार बारिश के कारण निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन सकती है।
स्थानीय प्रशासन ने लोगों को समुद्र तटों से दूर रहने और अत्यावश्यक कार्य होने पर ही घरों से निकलने की सलाह दी है। मछुआरों को भी अगले 24 घंटे तक समुद्र में न जाने की चेतावनी दी गई है। इसके अलावा कई जगहों पर जलजमाव की स्थिति देखने को मिली है। जिससे जीवन अस्त व्यस्त हो गया है।
उत्तराखंड, हिमाचल में भयंकर तबाही की आशंका
उत्तराखंड में लगातार मौसम का मिजाज पूरी तरह से गरमाया हुआ है। जिसके बाद स्थिति बेहद चिंताजनक हो घई है। विभाग की तरफ से यमुनोत्री, गंगोत्री, रूद्रप्रयाग, कर्णप्रयाग, केदारनाथ, बद्रीनाथ समेत कई जगहों पर तेज बारिश के साथ बिजली गिरने और बादल फटने का अलर्ट जारी कर दिया है।
चारधाम यात्रा मार्गों पर भी प्रशासन विशेष निगरानी रख रहा है। पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश के कारण कई सड़कों के बंद होने की आशंका जताई जा रही है। संवेदनशील क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। इस दौरान विभाग ने लोगों को अलर्ट रहने की सलाह दी है।
वहीं अगर हिमाचल की बात करें तो हिमाचल प्रदेश के शिमला, मंडी, कुल्लू, कांगड़ा और चंबा जिलों में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने कुछ स्थानों पर बादल फटने जैसी घटनाओं को लेकर भी चेतावनी जारी की है।
