कल का मौसम 22 June 2026: पंजाब, हरियाणा समेत इन राज्यों में मूसलाधार बारिश, तूफान से भयंकर तबाही का अलर्ट, तो इन जगहों पर अल-नीनो का दिखेगा रौद्र रूप, देखें आईएमडी रिपोर्ट

कल का मौसम 22 June 2026: मौसम विभाग ने कई राज्यों में भारी बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है।

कल का मौसम 22 June 2026

फाइल फोटो

कल का मौसम 22 June 2026: मौसम विभाग ने कई राज्यों में भारी बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। हालांकि अल नीनो के कारण कई जगहों पर मानसून के आने के बाद भी बारिश कम देखी जा रही है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।

पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक, आईएमडी ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। राजधानी दिल्ली में बारिश की चेतावनी के बाद भी बारिश नहीं हुई है। इसके अलावा जुलाई के पहले हफ्ते में मानसून दस्तक दे सकता है। चलिए आपको बताते है कि कल का मौसम 22 June 2026 कैसा रहने वाला है?

पंजाब-हरियाणा में गरज-चमक के साथ बारिश

आईएमडी के अनुसार पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 22 जून तक गरज-चमक, बिजली और तेज हवाओं के साथ बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं। कई जिलों में तेज हवाओं के कारण पेड़ गिरने, बिजली आपूर्ति बाधित होने और यातायात प्रभावित होने की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।

अगर पंजाब की बात करें तो आईएमडी ने अमृतसर, जालंधर, अटारी फरीदकोट, होशियारपुर, फगवाड़ा, गुरदासपुर, कपूरथला समेत कई जगहों पर चेतावनी जारी कर दी है औऱ लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। वहीं अगर हरियाणा की बात करें तो विभाग ने सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरूक्षेत्र, अंबाला, भिवानी समेत कई जगहों पर अलर्ट जारी कर दिया है।

दिल्ली-एनसीआर में बदलेगा मौसम का मिजाज

दिल्ली-एनसीआर और आसपास के क्षेत्रों में भी बादल छाए रहने, गरज के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है और लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। हालांकि अलर्ट के बाद भी राजधानी में बारिश नहीं हो रही है। जो सीधे तौर पर अल-नीनो का असर हो सकता है। हालांकि दिल्ली में जुलाई के पहले हफ्ते में मानसून दस्तक दे सकता है।

अगर दिल्ली में कल के मौसम की बात करें तो विभाग ने लोधी रोड, करनाल, कुरूक्षेत्र, राजघाट, दिल्ली यूनिवर्सिटी, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, नरेला, पालम, पीतमपुरा, सफदरजंग समेत कई जगहों पर तेज बारिश, आंधी का अलर्ट जारी कर दिया है। 25 जून तक पूर्वोत्तर भारत में और 22 जून, 2026 तक उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बहुत भारी से अत्यंत भारी वर्षा होने की संभावना है।

 

 

Exit mobile version