---Advertisement---

कल का मौसम 28 June 2026: ध्यान दें! बिहार-झारखंड समेत देश के कई राज्यों में जानलेवा तूफान, वज्रपात से डर का माहौल, इन बातों का रखें विशेष ध्यान

कल का मौसम 28 June 2026: उत्तर भारत के कई राज्यों में बिना मानसून के भी बारिश, वज्रपात और तूफान ने डर पैदा कर दिया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 27, 2026 6:32 अपराह्न

कल का मौसम 28 June 2026
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 28 June 2026: देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है, जिसने लोगों की टेंशन बढ़ा दी है। उत्तर भारत के कई राज्यों में बिना मानसून के भी बारिश, वज्रपात और तूफान ने डर पैदा कर दिया है। बिहार झारखंड की बात करें तो विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है, साथ ही घर में ही रहने को कहा है।

इसके अलावा राजधानी दिल्ली में कल यानि 28 जून से बारिश का दौर शुरू हो सकता है। आईएमडी की तरफ से येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। पहाड़ों पर भी बारिश का दौर जारी है। अरूणाचल प्रदेश में भारी बारिश से बाढ़ की स्थिति बन चुकी है। चलिए आपको बताते है कल का मौसम कैसा रहने वाला है?

बिहार-झारखंड में मौसम का दिखेगा खूनी रूप

बिहार में जब भी बारिश आती है, लोगों को गर्मी से राहत तो मिलती है, लेकिन कई लोगों को अपनी चपेट में ले लेती है। जिससे जान माल का जबरदस्त नुकसान देखने को मिलता है। वहीं एक बार फिर विभाग ने तेज बारिश, आंधी तूफान और वज्रपात का अलर्ट जारी कर दिया है।

अगर बिहार में कल के मौसम की बात करें तो आरा, बक्सर, छपरा, गोपालगंज, पटना, सासाराम, गयाजी, भागलपुर समेत कई जगहों पर अलर्ट जारी कर दिया है। साथ ही इस दौरान खुले मैदान में या पेड़ की नीचे नहीं खड़े रहने की सलाह दी जाती है। वहीं अगर झारखंड की बात करें तो जमशेदरपुर समेत कई जगहों पर अलर्ट जारी कर दिया है। लोगों को इस दौरान सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

दिल्ली-एनसीआर में अगले 24 घंटे का अलर्ट

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदला-बदला नजर आ रहा है। बताते चले कि अगले कुछ दिनों तक राजधानी में झमाझम बारिश और तूफान को लेकर चेतावनी जारी कर दी है। साथ ही लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

अगर राजधानी दिल्ली की बात करें तो दिल्ली यूनिवर्सिटी, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, पूसा, राजघाट, लोधी रोड, जनकपुरी, नरेला, पालम, पीतमपुरा समेत कई जगहों पर तेजी बारिश और तूफान का अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं अगर एनसीआर की बात करें तो यहां पर भी अलर्ट जारी कर दिया है।

उत्तराखंड में भूस्खलन से मचेगा भयंकर तबाही

उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन का खतरा तेजी से बढ़ गया है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश की संभावना जताई है।

लगातार बारिश के चलते पहाड़ों की मिट्टी कमजोर हो रही है, जिससे चट्टानों के खिसकने और सड़कों के बाधित होने का जोखिम बढ़ गया है।

मौसम विभाग के अनुसार देहरादून, रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, टिहरी गढ़वाल और नैनीताल समेत कई पर्वतीय जिलों में भूस्खलन की आशंका बनी हुई है। साथ ही हिमाचल में भी झमाझम बारिश हो रही है।

 

 

 

 

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

अगस्त 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 12, 2026

CM Yogi Adityanath

अगस्त 12, 2026

Punjab News

अगस्त 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 12, 2026