DNP India Hindi

कल का मौसम 29 Nov 2025: श्रीलंका के बाद भारत के इन राज्यों में मौत का तांडव मचाएगा चक्रवाती तूफ़ान दितवाह, भयंकर बारिश का रेड अलर्ट; एडवाइजरी जारी

कल का मौसम 29 Nov 2025

फाइल फोटो प्रतीकात्मक

कल का मौसम 29 Nov 2025: बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान दितवाह में भयंकर तबाही मचाने के बाद अब वह भारत का रूख कर रहा है। जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने एडवाइजरी जारी कर दी है। इसके अलावा कई राज्यों में भयंकर बारिश और तूफान का अलर्ट जारी कर दिया है। चक्रवाती तूफान दितवाह पिछले 6 घंटों के दौरान 4 किमी प्रति घंटे की गति से धीरे-धीरे उत्तर-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ रहा है। माना जा रहा है कि अगले 24 घंटे के भीतर दितवाह तूफान भारत में एंट्री कर साथ है। भयंकर बारिश और तूफान के बीच विभाग ने एडवाइजरी जारी कर दी है और निर्देशों का पालन करने के लिए कहा है।

मौत का तांडव मचाएगा चक्रवाती तूफ़ान दितवाह – कल का मौसम 29 Nov 2025

श्रीलंका में तबाही मचाने के बाद चक्रवाती तूफ़ान दितवाह अब भारत की तरफ धीरे-धीरे बढ़ रहा है। आईएमडी ने इसे लेकर अपने एक्स हैंडल पर जानकारी साझा की है। विभाग के मुताबिक चक्रवाती तूफान दित्वा के कारण 28-30 नवंबर के दौरान तमिलनाडु और पुडुचेरी में तथा 29 नवंबर से 1 दिसंबर के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में भारी से अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है।

जानकारी के मुताबिक दितवाह तेजी से भारत की और आगे बढ़ रहा है। हालांकि प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। विभाग के मुताबिक दितवाह उत्तरी तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिणी आंध्र प्रदेश के समुद्र तटों पर 29 और 30 दिसंबर के पहुंचने की आशंका है।

चक्रवाती तूफ़ान दितवाह के बीच प्रशासन ने किया आगाह

श्रीलंका में चक्रवाती तूफ़ान दितवाह से मची भयंकर तबाही से अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह तूफान कितना खतरनाक है। अभी तक वहां पर लगभग 50 लोगों के मारे जानें की खबर है। इसी बीच प्रशासन ने एडवाइजरी जारी की है। जिसमे लिखा गया है कि –

वहीं अगर उत्तर भारत की बात करें तो आईएमडी ने कई जगहों पर शीतलहर, घने कोहरे का अलर्ट जारी कर दिया है।

अगले 48 घंटों तक उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा परिवर्तन होने की संभावना नहीं है तथा उसके बाद न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक गिरावट होने की संभावना है।

Exit mobile version