कल का मौसम 3 अगस्त 2026: देशभर में मानसून एक बार फिर पूरी ताकत के साथ सक्रिय हो गया है। पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक, उत्तर, मध्य, पश्चिम और पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश, गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाओं की संभावना है। कुछ इलाकों में 50–70 किमी/घंटा तक की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है।
मैदानी इलाकों की बात करें तो बिहार, यूपी समेत देश के कई राज्यों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहीं अगर पहाड़ों की बात करें तो यहां भी स्थिति बेहद चिंताजनक हो चुकी है। साथ ही प्रशासन की तरफ से अलर्ट जारी कर दिया गया है। चलिए आपको बताते है कि कल का मौसम कैसा रहने वाला है?
उत्तर प्रदेश में दिखेगा मौसम का रौद्र रूप
उत्तर प्रदेश के पूर्वी और मध्य हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है। लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर, अयोध्या, कानपुर, बस्ती, संत कबीर नगर, कुशीनगर, देवरिया, बलिया, गाजीपुर और सोनभद्र सहित कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। कुछ इलाकों में बिजली गिरने की भी आशंका है। साथ ही विभाग की तरफ से लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
बिहार में आसमानी आफत से मचेगा हाहाकार
बिहार में मानसून पूरी तरह सक्रिय रहेगा। पटना, गया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा और मधुबनी में भारी बारिश की संभावना है। निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन सकती है। इसके साथ ही विभाग की तरफ से लोगों को सावधानियां बरतनें की सलाह दी गई है। इसके अलावा कई जगहों पर तेज तूफान और बिजली गिरने की संभावना जाहिर की गई है।
गुजरात में अलर्ट जारी
गुजरात के सूरत, वडोदरा, भरूच, नवसारी और वलसाड में भारी बारिश की संभावना है। इसके साथ ही महाराष्ट्र के मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगढ़, पुणे, नासिक, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग में तेज बारिश और समुद्री तटीय क्षेत्रों में ऊंची लहरें उठ सकती हैं। बता दें कि गुजरात में स्थिति लगातार चिंताजनक बनी हुई है। इसके साथ ही आईएमडी की तरफ से अलर्ट जारी कर दिया गया है।
