यूपी पुलिस एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा चयनित 912 अभ्यर्थियों को CM Yogi Adityanath ने दिया नियुक्ति पत्र, युवाओं के सपने को इस तरह देंगे पंख

CM Yogi Adityanath: यूपी पुलिस एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा चयनित 912 अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री की तरफ से नियुक्ति पत्र दिया गया और इसके साथ ही युवाओं को लेकर एक बड़ी घोषणा की गई है। आइए जानते हैं आखिर सीएम की तरफ से क्या कहा गया है।

CM Yogi Adityanath

Photo Credit- Google CM Yogi Adityanath

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के नौजवानों के सपनों को साकार करने के लिए कोई भी जिम्मेदारी उठाने में सीएम योगी आदित्यनाथ पीछे नहीं रहते हैं। वहीं इस सबके बीच उन्होंने 912 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किया है। यूपी पुलिस एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देते हुए उन्होंने बताया कि हर सप्ताह अब उत्तर प्रदेश के नौजवानों के सपने को साकार करने के लिए एक बड़ा इवेंट आयोजित किया जाएगा। आइए जानते हैं सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस खास मौके पर क्या कहा है जहां उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी चयन प्रक्रिया के माध्यम से लिपिक संवर्ग सीधी भर्ती 2023 के अंतर्गत चयनित अभ्यर्थियों को खास तोहफा दिया गया है।

912 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देते हुए क्या बोले सीएम योगी आदित्यनाथ

सीएम योगी ने इसे लेकर कहां की उत्तर प्रदेश के नौजवानों के सपनों को साकार करने हेतु आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी चयन प्रक्रिया के माध्यम से लिपिक संवर्ग सीधी भर्ती 2023 के अंतर्गत पुलिस उपनिरीक्षक (गोपनीय), पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक) एवं पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लेखा) के पदों पर चयनित 912 अभ्यर्थियों को नियुक्ति-पत्र वितरित किया। जब किसी योग्य अभ्यर्थी का चयन शुचितापूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न होता है, तो इससे चयनित अभ्यर्थी के साथ-साथ आमजन के मन में भी शासन एवं चयन प्रक्रिया के प्रति विश्वास और अधिक सशक्त होता है।

CM Yogi Adityanath युवाओं को इस तरह देंगे साथ

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, “सभी नवचयनित अभ्यर्थियों को बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं। आज 912 अभ्यर्थियों को नियुक्ति-पत्र दे रहे हैं और 22 सितंबर को फिर नियुक्ति-पत्र देने जा रहे हैं। यूपी के नौजवानों के सपनों को साकार करने के लिए, हर सप्ताह एक बड़ा इवेंट होगा।” यूपी के युवाओं के सपने को साकार करने के लिए जिस तरह से सीएम योगी आदित्यनाथ हर एक पल को खास बनाते हैं वह सराहनीय है। मुख्यमंत्री ने निश्चित तौर पर युवाओं को एक आशा की लौ दी है।

 

 

 

 

Exit mobile version