---Advertisement---

Kangana Ranaut का नाम या BJP का काम! लोक सभा चुनाव 2024 में क्या रही जीत की वजह?

Kangana Ranaut: देश की सभी 543 लोक सभा सीटों पर हुए मतदान के बाद आज मतगणना का दौर जारी है। रुझानों के मुताबिक पीएम मोदी के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) 293 सीटों पर बढ़त बनाने के साथ बहुमत के आंकड़े को पार करती नजर आ रही है। वहीं विपक्ष 232 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जून 4, 2024 7:36 अपराह्न

Kangana Ranaut
Follow Us
---Advertisement---

Kangana Ranaut: देश की सभी 543 लोक सभा सीटों पर हुए मतदान के बाद आज मतगणना का दौर जारी है। रुझानों के मुताबिक पीएम मोदी के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) 293 सीटों पर बढ़त बनाने के साथ बहुमत के आंकड़े को पार करती नजर आ रही है। वहीं विपक्ष 232 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

लोक सभा की सभी सीटों पर जारी मतगणना के दौरान ही देवभूमि हिमाचल की प्रमुख लोक सभी सीट ‘मंडी’ को लेकर खूब सुर्खियां बन रही हैं। दरअसल मंडी लोक सभा सीट से बॉलीवुड अभिनेत्री व वर्तमान में भाजपा नेत्री कंगना रनौन ने कांग्रेस नेता विक्रमादित्य सिंह को 74555 वोटों से हरा दिया है। ऐसे में अब कंगना की जीत के बाद इस बात को लेकर चर्चाएं चल रही हैं कि क्या जीत में उनका नाम काम आया है या बीजेपी का काम? ऐसे में आइए हम आपको कंगना की जीत में शामिल रहे फैक्टर के बारे में विस्तार से बताते हैं।

कंगना का नाम या BJP का काम!

कंगना रनौत की जीत में भाजपा के काम का भी रोल अहम रहा है। दरअसल भाजपा सरकार की कई ऐसी प्रमुख योजनाएं हैं जो सीधे-सीधे देश के आम नागरिकों को लाभवान्वित कर रही हैं। इसमें प्रमुख रूप से प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्जवला योजना, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण रोजगार अभियान (प्रांगण) व पीएम-स्वनिधि जैसी योजनाएं प्रमुख हैं जो हिमाचल के नागरिकों को भी लाभवान्वित कर रही हैं।

इसके अलावा मंडी लोक सभा क्षेत्र कंगना रनौत का गृह जनपद भी है जहां भांबला के एक राजपूत परिवार में 1987 में उनका जन्म हुआ था। कंगना रनौत बॉलीवुड जगत की जानी मानी हस्ती हैं और उनके अपने फॉलोवर्स की संख्या भी लाखों में है। ऐसे में कंगना की जीत में भाजपा की नीतियों के साथ उनका अपना नाम भी काम आया और वे हिमाचल के राज परिवार से आने वाले विक्रमादित्य सिंह को हराने में सफल रहीं।

चुनाव परिणाम- कंगना रनौत (BJP)- 537022 वोट, विक्रमादित्स सिंह (कांग्रेस)- 462267 वोट।

विक्रमादित्य सिंह का इतिहास

हिमाचल प्रदेश की सियासत में विक्रमादित्य सिंह को मात देना सामान्य बात नहीं है। दरअसल विक्रमादित्य सिंह शिमला जिले में बुशहर रियासत के शाही राजपूत परिवार से ताल्लुकात रखते हैं। उनके पिता स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह 6 बार हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हैं और उनकी मां पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह भी कई बार सांसद रही हैं। ऐसे में विक्रमादित्य सिंह को हराना कंगना रनौत के लिए बड़ी उपलब्धि है।

हिमाचल की 4 सीटों पर क्या रहा परिणाम?

हिमाचल में लोक सभा की कुल 4 सीटें हैं। इसमें हमीरपुर, मंडी, कांगड़ा व शिमला लोक सभा सीट का नाम शामिल है।

वर्तमान की बात करें तो हमीरपुर से भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर, मंडी से कंगना रनौत व कांगड़ा लोक सभी सीट से डॉ. राजीव भारद्वाज ने जीत दर्ज कर ली है और शिमला लोक सभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सुरेश कुमार कश्यप बढ़त लिए हुए हैं। ऐसे में भाजपा ने हिमाचल में क्लीन स्वीप करने की ओर अग्रसर है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Basavaraj Rayareddy

अगस्त 31, 2026

Ankit Baliyan Murder Case

अगस्त 31, 2026

Punjab News

अगस्त 30, 2026

Punjab News

अगस्त 30, 2026

Rashifal 31 August 2026

अगस्त 30, 2026

कल का मौसम 31 August 2026

अगस्त 30, 2026