---Advertisement---

Karachi to Noida Trailer: सचिन को ‘लप्पू’ कहने वाली आंटी को मिला करारा जवाब, विवादों में आ सकती है रॉ एजेंट बनी सीमा हैदर

Karachi to Noida Trailer: सीमा हैदर और सचिन मीना की जिंदगी पर बनी फिल्म 'कराची टू नोएडा' का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। इसे लगातार व्यूज मिल रहे हैं। 3 मिनट के इस ट्रेलर में ऐसे डायलॉग है जिन पर विवाद भी हो सकते हैं। वहीं सीमा के अंदाज काबिल ए तारीफ हैं। पहले गैर कानूनी तरीके से भारत में आने वाली सीमा पर कई जांच जारी है और ऐसे में उन्हें रॉ एजेंट बताया जा रहा है। फिल्म के कई डायलॉग विवादित भी हो सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 26, 2023 5:37 अपराह्न

KARACHI TO NOIDA
Follow Us
---Advertisement---

Karachi to Noida Trailer: सीमा हैदर सचिन मीना के प्यार में पड़कर पाकिस्तान से भारत पहुंच गई थी। गैर कानूनी तरीके से भारत आने की वजह से उन्हें काफी विवादों का सामना करना पड़ा। जहां एक तरफ वह लगातार विवादों में रही है वहीं दूसरी तरफ अब उनकी जिंदगी पर बनी फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया है। इसे देखने के बाद सचिन और सीमा की कहानी को जानने के लिए लोग बेताब हो गए हैं। इस ट्रेलर में कई डायलॉग ऐसे हैं जिस पर विवाद हो सकता है। वहीं फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब लाइमलाइट में है और लोग इसे जमकर पसंद कर रहे हैं।

रॉ का एजेंट बनी दिखीं सीमा

जहां तक इस वीडियो की बात करें तो इसमें सीमा हैदर को रॉ का एजेंट बताया गया है। वहीं जब इस बारे में पाकिस्तान में पता चलता है तो वहां हलचल मच जाती है और जमकर बवाल होता है। यहां तक कि पाकिस्तानी यहां तक कहते हैं कि या तो सीमा को पाकिस्तान में उठाकर लाओ या उसे भारत में ही दफना दो। वहीं दूसरी तरफ सीमा भाग कर भारत आ जाती है।

यहां देखें Video:-

बेबाक नजर आई सीमा

इस सीजन में जब सीमा को भारत में लप्पू की बीवी और झींगुर सा सचिन बोला जाता है तो वह बेबाक होकर लोगों की बोलती बंद करती हुई नजर आ रही है। वहीं एक सीन में सीमा यह कहती है कि “तुम्हारा पति कौन सा सनी देओल है उसने कौन से हेंडपंप उखाड़े हैं।” वहीं सीमा की जिंदगी पर बनी इस फिल्म की कहानी, गाने और डायलॉग को अमित जानी ने लिखे हैं। 3 मिनट के इस वीडियो ने लोगों की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है। फिल्म का निर्देशन जयंत सिन्हा ने किया है जबकि प्रोड्यूसर अमित जानी और भारती सिंह है।

ये डायलॉग है विवादित

अगर इस फिल्म के डायलॉग की बात करें तो इसमें कई ऐसे डायलॉग हैं जिस पर विवाद हो सकते हैं। जहां एक सीन में यह कहा जा रहा है कि ‘जिसे तू मुमताज समझ रहा था वह हिंदुस्तानी जासूस थी लप्पू वह नहीं तू है तू।’ वहीं एक और सीन में कहा जा रहा है ‘वह हमारे डिफेंस मेकैनिज्म को चूना लग गई और तू कहता है तुझे कुछ नहीं मालूम।’ तो एक सीन में यह कहा जा रहा है कि ‘यह बिरयानी जो तेरे सामने रखी है ना इसमें सब कुछ है चावल है, जाफरान है, बस नहीं है तो गोश्त।” वहीं एक सीन में सीमा हैदर यह कह रही है तेरा मर्द कौन सा सनी देओल है उसने कौन से हैंडपंप उखड़े हैं।

दिलचस्प है सचिन और सीमा की लव स्टोरी

जहां तक इस फिल्म की बात करें तो इसमें फरहीन फलर सीमा हैदर के किरदार में नजर आ रही है। वहीं सचिन मीना के रोल में आदित्य राघव दिखाई दे रहे हैं। सचिन और सीमा की लव स्टोरी वाकई काफी दिलचस्प है। कहा जा रहा है कि दोनों पबजी गेम के जरिए एक दूसरे से मिले थे और फिर उन्हें प्यार हो गया था। अपने प्यार को पाने के लिए सीमा गैर कानूनी तरीके से भारत आई थी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 29 June 2026

जून 28, 2026

Gurugram Viral Video

जून 28, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 28, 2026

कल का मौसम 29 June 2026

जून 28, 2026

Lucknow News

जून 28, 2026

Kanpur Viral Video

जून 28, 2026