---Advertisement---

Kashmiri Harissa Recipe: 6000 साल पुराना कश्मीरी पकवान, जिसे देखते ही आ जाता है मुंह में पानी

Kashmiri Harissa Recipe: दुनिया में जन्नत के नाम से मशहूर कश्मीर की खूबसूरती हर किसी को आकर्षित करती है। कश्मीर की ठंड में यहां की स्वादिष्ट डिश मजे को और भी दुगना कर देती है।ऐसे में अगर यहां की ट्रेडिशनल डिश ‘हरीसा’ खाने को मिल जाए तो फिर क्या कहने? आपको बता दें, हरीसा कश्मीर ...

Read more

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: फ़रवरी 6, 2024 10:54 पूर्वाह्न

Kashmiri Harissa Recipe
Follow Us
---Advertisement---

Kashmiri Harissa Recipe: दुनिया में जन्नत के नाम से मशहूर कश्मीर की खूबसूरती हर किसी को आकर्षित करती है। कश्मीर की ठंड में यहां की स्वादिष्ट डिश मजे को और भी दुगना कर देती है।ऐसे में अगर यहां की ट्रेडिशनल डिश ‘हरीसा’ खाने को मिल जाए तो फिर क्या कहने? आपको बता दें, हरीसा कश्मीर का एक पारंपरिक व्यंजन है। जिसे सिर्फ ठंड के महीने में ही खाया जाता है। ये मुगलों के समय से बनती आ रही है।

ठंड में जरुर खाएं Kashmiri Harissa Recipe

ये एक नॉन वेजिटेरियन डिश है। जिसे मटन से बनाया जाता है। ये डिश इतनी ज्यादा खास है कि, इसे बनने के लिए 15 से 17 घंटे लगते हैं। इसके बाद जब ये मुंह में जाती है तो धरती पर ही जन्नत की सैर करा देती है। इसे कश्मीरी टचोट के नाम से भी जाना जाता है। इसका स्वाद काफी लाजवाब होता है। अगर आप इसे घर पर बनाना चाहते हैं तो Kashmiri Harissa Recipe की सरल और आसान विधि जान लें। इससे आपको बहुत ही आसानी होगी।

‘हरीसा’ डिश बनाने के लिए सामग्री

500 ग्राम मटन
4 लहसुन की कलियों की जरुरत होगी।
1/2 kg प्याज (डीप फ्राई) किया हुआ।
4-5 काली मिर्च
2 टी स्पून सौंफ के बीज
4 लौंग
1 दालचीनी
2 बड़ी इलाइची
2-3 छोटी इलाइची
मिल्क वॉटर1/2 कप
तला हुआ प्याज
1/2 कप चावल का पेस्ट

Kashmiri Harissa Recipe कैसे बनाएं?

हरीसा को बनाने के लिए सबसे पहले आपको मटन को धीमी आंच पर तब तक पकाना है जब तक कि, मांस से हड्डी ना छूटने लगे। जब ये अच्छे से गल जाए तो इसे अच्छे किसी चम्मच की मदद से बारीक कर लें। इसके बाद सभी सभी पीसे मसालों को अच्छे से इसमें मिला दें।

फिर चावल के पेस्ट और दूध को डालें। इसे तब तक पकाते रहें। जब तक की ये स्मूथ ना हो जाए। जब ये अच्छे से पक जाए तो इसे तले हुए क्रिस्प प्याज से गार्निश करके सर्व करें। धीमी आंच पर पकने के कारण इसका टेस्ट काफी बढ़ जाता है और ये खाने में बहुत लजीज लगता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Rashifal 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026