---Advertisement---

Keralam Accident: त्रिशूर में भीषण सड़क हादसा: हाईवे पर लॉरी से टकराई कार, 8 युवकों की मौत; गाड़ी के उड़े परखच्चे

Keralam Accident: पुलिस ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कार तमिलनाडु नंबर की थी और उसमें सवार ज्यादातर लोग डिंडीगुल के एक इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र बताए जा रहे हैं। हादसा इतना भीषण था कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। कार में सवार सभी आठ युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

Avatar of Rupesh Ranjan

By: Rupesh Ranjan

Published: सितम्बर 5, 2026 10:25 पूर्वाह्न

Keralam Accident
Follow Us
---Advertisement---

Keralam Accident: केरल के त्रिशूर जिले में शुक्रवार देर रात एक कार हाईवे पर खड़ी लॉरी से टकरा गई। हादसे में कार में सवार सभी आठ नौजवानों की मौत हो गई। आशंका है कि हादसे में मरने वाले तमिलनाडु के छात्र थे। पुलिस ने बताया कि हादसा रात करीब 11:40 बजे त्रिशूर जिले के पास कैपामंगलम के पनम्बिकुन्नू में हुआ। टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोगों को बाहर निकालना मुश्किल हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार फायर और रेस्क्यू कर्मचारियों और पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान दुर्घटनाग्रस्त कार से लोगों को बाहर निकाला। कार में सवार सभी आठ युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

केरल सड़क हादसा: त्रिशूर में सड़क हादसे में 8 युवकों की मौत

पुलिस ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कार तमिलनाडु नंबर की थी और उसमें सवार ज्यादातर लोग डिंडीगुल के एक इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र बताए जा रहे हैं। हादसा इतना भीषण था कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। कार सवारों की तड़प-तड़पकर मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। बता दें कि कार से शवों को निकालने के लिए कटर मशीन का इस्तेमाल करना पड़ा। वहीं, पुलिस का कहना है कि मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर त्रिशूर मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी भेज दिया है। मृतकों की पहचान होने के बाद शव उनके परिवारों को सौंप दिए जाएंगे।

Keralam Accident: हाईवे पर खड़ी लॉरी से टकराई कार

पुलिस ने बताया कि कार गुरुवायूर की तरफ से आ रही थी और कोडुंगल्लूर की ओर जा रही थी। इसी दौरान पनंबिकुन्नू सेंटर के पास वह सड़क किनारे खड़ी मालवाहक लॉरी के पीछे जा घुसी। हादसा रात करीब 11:40 बजे कैपामंगलम के पनंबिकुन्नू में हुआ। मालूम हो कि कार में सवार सभी आठ युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने मामले में कार्रवाई और आगे की पड़ताल शुरु कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सभी मृतक डिंडीगुल के एक इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र हो सकते हैं। फिलहाल मामले की जांच पूलिस की ओर से की जा रही है।

Avatar of Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan is an Indian journalist. These days he is working as a Independent journalist. He has worked as a sub-editor in News Nation. Apart from this, he has experience of working in many national news channels.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अक्टूबर 22, 2026

Arvind Kejriwal

अक्टूबर 22, 2026

Punjab News

अक्टूबर 22, 2026

Punjab News

अक्टूबर 22, 2026

Rashifal 23 October 2026

अक्टूबर 22, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 22, 2026