---Advertisement---

Khan Sir Raksha Bandhan: रक्षाबंधन पर खान सर का नया कीर्तिमान, 7000 लड़कियों ने बांधी राखी  

Khan Sir Raksha Bandhan: पूरा भारत राखी का त्यौहार बड़े ही धूम-धाम से मना रहा है। ऐसे में पटना वाले खान सर का एक वीडियो बहुत तेज़ी से सोशल मीडिया वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है, यहां पढ़ने वाली 7 हजार छात्राओं (लड़कियों) ने अपने गुरु खान सर की कलाई पर राखी बांधी।

Avatar of Saurabh Mall

By: Saurabh Mall

Published: अगस्त 31, 2023 11:22 पूर्वाह्न

Khan Sir Raksha Bandhan
Follow Us
---Advertisement---

Khan Sir Raksha Bandhan: पटना वाले खान सर की चर्चा देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी होती है। उनकी वीडियो न सिर्फ पढ़ाई करने वाले छात्र बल्कि हर छोटे-बड़े तबके के लोग भी देखते हैं और साथ में सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रियाएं भी देते हैं। ऐसे में रक्षाबंधन के अवसर पर खान सर का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेज़ी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है, यहां पढ़ने वाली छात्राओं (लड़कियों) ने अपने गुरु (खान सर) की कलाई पर राखी बांधी।

अब आप सोच रहे होंगे कि इसमें कौन सी बड़ी बात है। लेकिन आपको मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो खान सर को 100-200 लड़कियों ने नहीं बल्कि 7 हजार लड़कियों ने रक्षाबंधन पर राखी बांधी है।  ऐसे में देखा जाए तो यह किसी वर्ल्ड रिकॉर्ड से कम नहीं है।

रक्षाबंधन पर खान सर ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड   

पूरा भारत राखी का त्यौहार बड़े ही धूम-धाम से मना रहा है। ऐसे में पटना वाले खान सर का एक वीडियो बहुत तेज़ी से सोशल मीडिया वायरल हो रहा है। खबरों की माने तो खान सर के GS-रिसर्च कोचिंग सेंटर में 10 हजार छात्र और छात्राओं की भीड़ रक्षाबंधन के पर्व पर उमड़ी। इसके बाद एक-एक करके 7 हजार छात्राओं (लड़कियों) ने खान सर के कलाई पर राखी (Raksha Bandhan 2023) बांधी।

इस दौरान खान सर राखी बधवाने में 3 -4 घंटे का समय लगा। खान सर ने राखी वाली वीडियो को सोशल मीडिया  पोस्ट किया। ऐसे में दावा अब यह किया जा रहा है, कि इससे पहले इतनी संख्या में राखी किसी को नहीं बांधी गयी है। लिहाजा यह एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है। 

KHAN SIR

खान सर का राखी पर क्या है कहना     

राखी बधवाने के बाद खान सर ने कहा, “मेरी कलाई पर 7 हजार से अधिक राखी बांधी गई है। ऐसे में हाथ उठाना अब मुश्किल हो रहा है। मेरे लिए यह बहनों का प्यार है। जब मैं एक-एक कर राखी खोलूंगा तो ही मालूम चलेगा कि मेरे हाथ पर कितनी राखी बहनों ने बांधी है।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Saurabh Mall

Saurabh Mall

सौरभ कुमार मल्ल बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में P.G. की पढ़ाई की है। उन्होंने अपनी शुरुआत दैनिक भास्कर (इंटर्नशिप) से किया है। यह कई और चैनलों में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल सौरभ DNP India Hindi वेबसाइट में बतौर कंटेंट राइटर (पॉलिटिकल, क्राइम और इंटरनेशनल) डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026