---Advertisement---

‘कोई स्टैंडर्ड ही नहीं..,’ Bhojpuri Songs से जुड़े सवाल पर तिलमिलाए Khan Sir, दिया ऐसा जवाब जिसे सुन हिल जाएंगे Pawan Singh

Khan Sir ने भोजपुरी गानों की वर्तमान दशा-दिशा पर बेबाकी से अपना पक्ष रखते हुए कलाकारों को आईना दिखाया है। खान सर ने कलाकारों तक ऐसा संदेश भेजा है जिसे सुन कर पवन सिंह, खेसारी लाल यादव, रितेश पांडे, शिल्पी राज जैसे गायक हिल जाएंगे।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: फ़रवरी 22, 2025 5:51 अपराह्न

Khan Sir
Follow Us
---Advertisement---

Khan Sir: बेबाक टिप्पणियों के लिए छाप छोड़ चुके खान सर एक बार फिर भोजपुरी गानों में अश्लीलता के प्रति मुखर हुए हैं। खान सर ने एबीपी न्यूज के साथ एक साक्षात्कार नें बड़े तसल्ली से भोजपुरी सांग्स की वर्तमान दशा-दिशा पर चर्चा की है। Khan Sir ने इशारों-इशारों में भोजपुरी के वर्तमान कलाकारों को निशाने पर लिया है। बगैर किसी का नाम लिए खान सर ने वर्तमान कलाकारों के लिए ऐसा कहा है जिसे सुन पवन सिंह, खेसारी लाल यादव, रितेश पांडे समेत तमाम गायक हिल जाएंगे। तो आइए हम आपको खान सर के वक्तव्य के बारे में विस्तार से बताते हैं कि वे Bhojpuri Songs की वर्तमान स्थिति और दशा-दिशा पर क्या सोचते हैं।

Bhojpuri Songs से जुड़े सवाल पर क्या बोले Khan Sir?

एबीपी न्यूज को दिए साक्षात्कार में खान सर ने भोजपुरी सांग्स की वर्तमान दशा-दिशा पर खुल कर पक्ष रखा है। Khan Sir ने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा है कि “भोजपुरी के साथ दिक्कत ये है कि बहुत सारे अच्छे कलाकार अब नहीं रहे। जैसे शारदा सिन्हा जी थीं, क्या बेहतरीन गाती थीं। उनके गाने के बगैर छठ होता ही नही था। कई बड़े-बड़े कलाकार फिर राजनीति में चले गए। अब बच गए हैं थोड़े, लेकिन इनके ऊपर हावी हो गए हैं आर्केस्ट्रा वाले। हमारी भोजपुरी इंडस्ट्री अब सीमित हो गई है और आर्केस्ट्रा वालों का दबदबा बढ़ गया है। उनका कोई एथिक्स मोरल नहीं है और वे कुछ भी गा देते हैं। ये लोग शरीर के अंगों से बाहर ही नहीं निकल पा रहे हैं। गाने बना रहे हैं पेट पर हेलिकॉप्टर उतार दो, इनका कोई स्टैंडर्ड ही नहीं है, कुछ भी गा दो।”

खान सर के वक्तव्य में छिपा अहम संदेश

गौरतलब है कि खान सर ने किसी भी भोजपुरी गायक का नाम नहीं लिया है। हालांकि, उन्होंने एक बात जरूर कहा है कि आज कल के गायक शरीर के अंगों से बाहर ही नहीं निकल पा रहे हैं। इनका कोई स्टैंडर्ड ही नहीं है। ये साफ इशारा है उन भोजपुरी सांग्स के गायकों के लिए जो खुद को भोजपुरी जगत का स्टार, पावरस्टार कहते हैं। इस फेरिस्त में Pawan Singh, खेसारी लाल यादव, रितेश पांडे, अरविंद अकेला, अवधेश प्रेमी, शिल्पी राज समेत अन्य तमाम गायक हैं। Khan Sir ने इशारों-इशारों में ही गायकों तक संदेश देने का काम किया है कि स्टैंडर्ड अपनाएं और जिम्मेदाराना रवैया अपनाते हुए गाना गाएं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

हरपाल सिंह चीमा

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026