---Advertisement---

Kota Student Suicide News: अब कोटा में तैयारी करने वाले यूपी के छात्र ने की ख़ुदकुशी, सुसाइड का डरावना आंकड़ा आया सामने  

Kota Student Suicide News: राजस्थान के कोटा में नीट की तैयारी करने वाले एक छात्र ने आत्महत्या की है। बताया जा रहा है, छात्र पिछले एक साल से यहां तैयारी कर रहा था।

Avatar of Sanjeev123

By: Sanjeev123

Published: सितम्बर 28, 2023 12:49 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Kota Student Suicide News: कोटा में छात्रों की लगातार बढ़ती आत्महत्या की घटना अब डराने लगी है। अब समझ नहीं आ रहा कि राजस्थान के कोटा शिक्षा की फैक्ट्री है या फिर आत्महत्या का घर। जी हाँ आत्महत्या को लेकर खबर एक बार फिर से राजस्थान के कोटा से आ रही है। बताया जा रहा है, यहां एक नीट की तैयारी करने वाले युवक ने ख़ुदकुशी कर ली है। खबरों की मानें तो छात्र का पैतृक गांव उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले में है। ऐसे में जब डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित किया, तो उसे अब उसके घर ले जाने की तैयारी है। 

फंखे से लटककर की ख़ुदकुशी 

बता दें कि सुसाइड करने वाले छात्र का नाम तनवीर है। वह यहां नीट की तैयारी करने के लिए एक साल पहले आया था। वहीं खबरों की मानें तो उसके साथ उसके पिता और बहन भी कोटा में ही रहते हैं। पिता मोहम्मद हुसैन 11वीं और 12वीं कक्षा के स्टूडेंट को पढ़ाते हैं। 

बताया जा रहा है, तनवीर ने बीती रात अपनी बहन से यह कहते हुए रूम में गया, कि उसे कपडे बदलने हैं। ऐसे में घंटों बीत जाने के बाद जब दरवाजा नहीं खुला, तो घरवालों ने दरवाजा तोड़ दिया।  इसके बाद उनके सामने पंखे से लटकी हुई तनवीर की लाश मिली। इस स्थिति में पिता मोहम्मद हुसैन आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर्स की टीम ने तनवीर को मृत घोषित कर दिया।

अब तक 24 छात्रों ने की कोटा में ख़ुदकुशी  

कोटा में छात्रों की लगातार आत्महत्या की घटना अब डराने लगी है। बता दें कि इस साल कोटा में अब तक तैयारी करने वाले 24 छात्रों ने ख़ुदकुशी की है। बात करें पिछले माह की तो कोटा में मात्र 11 दिनों के भीतर चार खुदकुशी की घटना सामने आई थी। ऐसे में देखा जाए तो इस लिहाज से पिछले 8 सालों का रिकॉर्ड टूट गया है। बता दें कि पिछले साल कोटा में 29 छात्रों ने आत्महत्या  की थी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026

कल का मौसम 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 28, 2026

Financial Rule Change from 1st March 2026

फ़रवरी 28, 2026

PM Modi

फ़रवरी 28, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 28, 2026

Leave a Comment