---Advertisement---

Lakhisarai Ashok Dham Temple Stampede: सावन के तीसरे सोमवार पर 7 शिवभक्त महिलाओं की गई जान, मृतकों के लिए सीएम सम्राट चौधरी ने की ये घोषणा

Lakhisarai Ashok Dham Temple Stampede: शिवजी की भक्ति के लिए मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं के बीच भगदड़ मचने से 7 लोगों की मौत बताई जा रही है जिस पर सीएम सम्राट चौधरी ने दुख व्यक्त करते हुए मुआवजे की घोषणा की है। जानिए पूरी डिटेल्स क्या है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 17, 2026 10:53 पूर्वाह्न

Lakhisarai Ashok Dham Temple Stampede
Follow Us
---Advertisement---

Lakhisarai Ashok Dham Temple Stampede: सावन की तीसरी सोमवारी जहां भक्ति शिवजी की आराधना करने के लिए जगह-जगह पर मंदिर में पहुंचते हैं लेकिन बिहार के लखीसराय के अशोक धाम मंदिर में कुछ ऐसा होगा किसी ने सोचा भी नहीं था। जहां खबर के मुताबिक भगदड़ मचने से करीब 7 से 8 श्रद्धालुओं की जान चली गई है। मृतकों को लेकर बताया जा रहा है कि सभी महिलाएं थी जिसमें से एक की पहचान फिलहाल जारी है। इसके साथ ही कई लोगों को घायल भी बताया जा रहा है। इस सब के बीच लखीसराय अशोक धाम टेंपल भगदड़ मामले में आखिर सीएम सम्राट चौधरी ने क्या कहा है आइए जानते हैं।

Lakhisarai Ashok Dham Temple Stampede के पीछे की क्या थी वजह

लखीसराय अशोक धाम मंदिर भगदड़ मामले की बात करें तो रिपोर्ट के मुताबिक सुबह से ही मंदिर परिसर में भीड़ जमा थी और लाइन लंबी लगी हुई थी। वही सुरक्षा के लिहाज से बांस की बेरिकेडिंग की गई थी। भीड़ की वजह से एक बांस पोल पर लटक गया और बिजली का पोल गिर गया। रिपोर्ट के मुताबिक लोगों के बीच यह अफवाह फैल गई कि पोल में करंट दौड़ रहा है जिसकी वजह से श्रद्धालु अपनी जान बचाने के लिए एक दूसरे को कुचल कर भागने लगे। इसी भगदड़ में सात महिलाओं की मौत बताई जा रही है तो वहीं घायल श्रद्धालुओं का इलाज चल रहा है।

अशोकधाम मंदिर भगदड़ मामले पर सीएम सम्राट चौधरी ने लिया संज्ञान

इस बारे में बात करते हुए कम सम्राट चौधरी ने कहा, “लखीसराय के अशोकधाम की घटना अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है। हादसे में श्रद्धालुओं की मृत्यु की खबर से मन व्यथित है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। घायलों के समुचित एवं त्वरित इलाज के लिए प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।” वहीं एक और पोस्ट में सीएम ने कहा, “लखीसराय के अशोकधाम हाल्ट पर हुई हृदयविदारक दुर्घटना में सभी मृतकों के निकटतम आश्रितों को राज्य सरकार की ओर से ₹4-4 लाख अनुग्रह अनुदान दिया जाएगा। दुःख की इस घड़ी में राज्य सरकार पूरी संवेदना और प्रतिबद्धता के साथ शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़ी है।”

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 10 September 2026

सितम्बर 9, 2026

Jharkhand News

सितम्बर 9, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 9, 2026

Anurag Dhanda

सितम्बर 9, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 9, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 9, 2026