---Advertisement---

Lok Sabha Election 2024: 5वें चरण के लिए मतदान जारी, दांव पर है कई दिग्गज नेताओं की साख; देखें पूरी रिपोर्ट

Lok Sabha Election 2024: देश के विभिन्न राज्यों में आज लोक सभा चुनाव 2024 में 5वें चरण के लिए मतदान जारी है। इस दौरान कई दिग्गज नेताओं की साख भी दांव पर है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मई 20, 2024 10:46 पूर्वाह्न

Lok Sabha Election 2024
Follow Us
---Advertisement---

Lok Sabha Election 2024: देश के विभिन्न राज्यों में आज लोक सभा चुनाव 2024 में 5वें चरण के लिए मतदान जारी है। इस दौरान कई दिग्गज नेताओं की साख भी दांव पर है। इसमे प्रमुख रुप से रायबरेली लोक सभा सीट से राहुल गांधी, अमेठी से स्मृति ईरानी, हाजीपुर से चिराग पासवान, सारण से रोहिणी आचार्य, लखनऊ से राजनाथ सिंह जैसे दिग्गज नेता चुनावी मैदान मे हैं।

चुनाव आयोग की आधिकारिक साइट पर दर्ज की गई जानकारी के अनुसार सुबह 9 बजे तक कुल 10.28% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।

दांव पर कई दिग्गज नेताओं की साख

लोक सभा चुनाव 2024 के 5वें चरण के लिए चल रहे मतदान के दौरान कई दिग्गज नेताओं की साक दांव पर है। ऐसे में आइए हम आपको दिग्गज नेताओं ने नाम व उनके लोक सभा सीट की जानकारी देते हैं।

लोक सभा सीटनेता का नाम
रायबरेलीराहुल गांधी
अमेठीस्मृति ईरानी
कैसरगंजकरन भूषण सिंह (सुपुत्र ब्रजभूषण सरण सिंह)
लखनऊराजनाथ सिंह
सारणरोहिणी आचार्य (सुपुत्री लालू प्रसाद यादव)
हाजीपुरचिराग पासवान
मुंबई नॉर्थपीयूष गोयल
कल्याणश्रीकांत शिंदे (सुपुत्र- एकनाथ शिंदे)
फतेहपुरसाध्वी निरंजन ज्योति
बारामूलाउमर अबदुल्ला

5वें चरण के लिए मतदान जारी

लोक सभा चुनाव 2024 में 5वें चरण के लिए आज 20 मई को मतदान जारी है। चुनाव आयोग द्वारा दी गई जानाकारी के अनुसार सुबह 9 बजे तक औसतन 10.28% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया है। ऐसे में आइए हम आपको विभिन्न राज्यों में सुबह 9 बजे तक के मतदान प्रतिशत की जानकारी देते हैं।

राज्य / UT (कुल सीट)वोट प्रतिशत
ओडिशा (5 सीट)6.87%
उत्तर प्रदेश (14 सीट)12.89%
पश्चिम बंगाल (7 सीट)15.35%
लद्दाख (1 सीट)10.51%
महाराष्ट्र (13 सीट)6.33%
बिहार (5 सीट)8.86%
जम्मू-कश्मीर (1 सीट)7.63%
झारखंड (3 सीट)11.68%

किस लोक सभा सीटों पर हो रहा मतदान?

लोक सभा चुनाव 2024 में 5वें चरण के लिए चल रहे मतदान के दौरान निम्न लोक सभा सीटों पर मतदान जारी है।

राज्य / UTलोक सभा सीट के नाम
जम्मू कश्मीरबारामूला
बिहारसीतामढी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सारण, हाजीपुर
झारखंडचोतरा, कोडरमा, हज़ारीबाग
महाराष्ट्रधुले, डिंडोरी, नासिक, पालघर, भिवंडी, कल्याण, ठाणे, मुंबई उत्तर, मुंबई उत्तर-पश्चिम, मुंबई उत्तर-पूर्व, मुंबई उत्तर-मध्य, मुंबई दक्षिण – सेंट्रल, मुंबई साउथ
ओडिशाबरगढ़, सुंदरगढ़, बोलांगीर, कंधमाल, अस्का
UPमोहनलालगंज, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, जालौन, झांसी, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी, बाराबंकी, फैजाबाद, कैसरगंज, गोंडा
पश्चिम बंगालबनगांव, बैरकपुर, हावड़ा , उलुबेरिया, श्रीरामपुर, हुगली, आरामबाग)
लद्दाख1 सीट (लद्दाख)

नोट– लोक सभा चुनाव के 5वें चरण के मतदान के बाद आगामी 25 मई व 1 जून को छठे व सातवें चरण के लिए मतदान किया जाएगा। इसके बाद 4 जून को लोक सभा चुनाव 2024 के नतीजे घोषित किए जाएंगे।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Rashifal 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

Heatwave Alert 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026