---Advertisement---

Lok Sabha Election 2024: तीसरे चरण का मतदान जारी, PM Modi, Amit Shah समेत कई दिग्गजों ने डाले वोट; जानें लेटेस्ट अपडेट

Lok Sabha Election 2024: देश के विभिन्न हिस्सों में आज लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण का मतदान जारी है। इस दौरान आज लोकसभा की 93 सीटों पर वोटिंग हो रही है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मई 7, 2024 10:43 पूर्वाह्न

Lok Sabha Election 2024
Follow Us
---Advertisement---

Lok Sabha Election 2024: देश के विभिन्न हिस्सों में आज लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण का मतदान जारी है। इस दौरान आज लोकसभा की 93 सीटों पर वोटिंग हो रही है। इसमे असम, बिहार, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, कर्नाटक और महाराष्ट्र जैसे राज्यों की अलग-अलग लोकसभा सीटें हैं।

ताजा जानकारी के अनुसार आज चुनाव के इस तीसरे चरण में पीएम मोदी, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, गवर्नर मंगुभाई पटेल, अभिनेता रीतेश देशमुख समेत कई दिग्गजों ने मतदान किए हैं। ऐसे में आइए हम आपको लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण से जुड़े लेटेस्ट अपडेट बताते हैं।

PM Modi, Amit Shah समेत इन दिग्गजों ने डाले वोट

लोकसभा चुनाव 2024 में तीसरे चरण का मतदान जारी है। इस दौरान आज अलग-अलग पोलिंग बूथों पर पीएम मोदी, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, बसवराज बोम्मई, अखिलेश यादव, डिंपल यादव, सुप्रिया सुले, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी, गवर्नर मंगुभाई पटेल, अभिनेता रीतेश देशमुख व जेनेलिया डिसूज़ा ने अपने वोट डाले हैं।

मतदान से जुड़े लेटेस्ट अपडेट

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के दौरान चल रहे मतदान को लेकर चुनाव आयोग की तरफ से लेटेस्ट अपडेट साझा किए जा रहे हैं। ताजा जानकारी के अनुसार सुबह 9 बजे तक देश के विभिन्न हिस्से में 10.57 फीसदी मतदान हुआ है। इसमे गोवा, उत्तर प्रदेश, गुजरात, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक और मध्य प्रदेश समेत अन्य राज्यों की अलग-अलग लोकसभा सीट के आंकड़े हैं।

राज्यवोट प्रतिशत
असम10.12%
बिहार10.03%
छत्तीसगढ़13.24%
गोवा12.35%
गुजरात9.87%
कर्नाटक9.45%
मध्य प्रदेश14.22%
महाराष्ट्र6.64%
उत्तर प्रदेश11.63%
पश्चिम बंगाल14.60%
दादरा-नगर हवेली और दमन-दीव10.13%

नोट: मतदान प्रतिशत के ये आंकड़े सुबह 9 बजे तक के हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Mohan Yadav

मार्च 29, 2026

Mohan Yadav

मार्च 29, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026

Rajasthan Board 12th Result 2026

मार्च 29, 2026

Vaishali News

मार्च 29, 2026

Noida International Airport

मार्च 29, 2026