---Advertisement---

‘रेटिंग नहीं, हक चाहिए..,’ गिग वर्कर्स के सम्मान में Rahul Gandhi का ऐलान, श्रमिकों की तस्वीर बदलेगा Congress सरकार का अध्यादेश

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान गिग वर्कर्स से मिले Rahul Gandhi ने आज उनके लिए बड़ा ऐलान किया है। राहुल गांधी ने कर्नाटक के कांग्रेस सरकार द्वारा लाए गए एक अध्यादेश का जिक्र किया है जो उनकी तस्वीर बदलने में सहायक साबित होगा।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मई 29, 2025 11:41 पूर्वाह्न

Rahul Gandhi
Follow Us
---Advertisement---

Rahul Gandhi: सर्दी, गर्मी या मूसलेधार बरसात में भी गिग वर्कर्स की इम्तेहान जारी रहती है। कोई ऑनलाइन कामर्शियल प्लेटफॉर्म के सहारे अपनी आजीविका के लिए प्रयासरत है, तो कोई अन्य गतिविधियों के द्वारा आय अर्जित कर रहा है। ऐसे ही गिग वर्कर्स के लिए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बड़ी खुशखबरी साझा की है। राहुल गांधी ने रेटिंग नहीं, हक चाहिए का जिक्र करते हुए कर्नाटक की कांग्रेस सरकार द्वारा लाए गए एक अध्यादेश की बात कही है। Rahul Gandhi ने कहा है कि ये अध्यादेश गिग वर्कर्स के लिए सामाजिक सुरक्षा, न्यायसंगत कॉन्ट्रैक्ट और वेतन निर्धारण में पारदर्शिता लाएगा। दावा किया जा रहा है कि Congress सरकार का ये अध्यादेश श्रमिकों की तस्वीर बदलेगा और उन तक लाभ पहुंचना आसान होगा।

गिग वर्कर्स के सम्मान में Rahul Gandhi का बड़ा ऐलान!

नेता प्रतिपक्ष ने गिग वर्कर्स के लिए बड़ा ऐलान करते हुए कर्नाटक की कांग्रेस सरकार द्वारा लाए गए अध्यादेश का जिक्र किया है। श्रमिकों के साथ तस्वीर साझा करते हुए Rahul Gandhi के एक्स हैंडल से लिखा गया है कि ‘रेटिंग नहीं, हक चाहिए। इंसान हैं हम, गुलाम नहीं।’ भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जब मैं गिग वर्कर्स से मिला, तो ये शब्द मेरे दिल में उतर गए। कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। एक ऐसा अध्यादेश लाया है जो गिग वर्कर्स को अधिकार, सुरक्षा और सम्मान देता है। ये वर्कर्स दिन-रात हमारे लिए खाना, जरूरी सामान और सेवाएं पहुंचाते हैं।”

राहुल गांधी आगे लिखते हैं कि “गर्मी, सर्दी और बारिश तक की परवाह नहीं करते। लेकिन अक्सर उन्हें बिना किसी वजह ऐप से हटा दिया जाता है, बीमार होने पर छुट्टी नहीं मिलती, और उनकी मेहनत की कमाई एक गुप्त algorithm से तय होती है। अब यह अन्याय खत्म होगा। इस नए कानून से सुनिश्चित होगा सामाजिक सुरक्षा, न्यायसंगत कॉन्ट्रैक्ट, वेतन निर्धारण में पारदर्शिता और मनमानी ऐप ब्लॉकिंग का अंत। टेक्नोलॉजी से तरक्की भी होनी चाहिए और इंसाफ भी मिलना चाहिए। राजस्थान ने शुरुआत की, कर्नाटक ने रास्ता दिखाया और अब तेलंगाना की बारी है।”

गिग वर्कर्स का जिक्र करते हुए राहुल गांधी कहते हैं कि “गिग और प्लेटफॉर्म आधारित काम से नए अवसर बन रहे हैं और कामकाज के रिश्तों में बड़ा बदलाव आ रहा है। इस बदलाव के केंद्र में मज़दूरों के अधिकार होने चाहिए। यही हमारा विजन है और हम इसे हर राज्य और पूरे देश में लेकर जाएंगे।”

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान श्रमिकों से मिले थे राहुल गांधी!

मालूम हो कि इससे पूर्व नेता प्रतिपक्ष भारत जोड़ो यात्रा के दौरान गिग वर्कर्स से मिले थे। इसमें प्रमुख रूप से Blinkit के वर्कर्स मौजूद थे जिन्होंने नेता प्रतिपक्ष से अपनी परेशानियां साझा की थीं। Rahul Gandhi ने उस दौरान गिग वर्कर्स की समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया था जिसे पहले राजस्थान और अब कर्नाटक में किया गया है। कांग्रेस सरकार के नए अध्यादेश में गिग वर्कर्स के लिए कई तरह के प्रावधान हैं जो उनकी तस्वीर बदलने में मददगार होंगे।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shivpuri Accident News

अप्रैल 17, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 17, 2026

Baghpat Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Donald Trump

अप्रैल 17, 2026

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 17, 2026

Uttrakhand Viral Video

अप्रैल 17, 2026