---Advertisement---

Rahul Gandhi: मतदान से पहले हरियाणा कांग्रेस की हार पर संग्राम! नेता प्रतिपक्ष ने आयोग पर निशाना साध फोड़ा ठिकरा; क्या वोटर्स को कर पाएंगे लामबंद?

नेचा प्रतिपक्ष Rahul Gandhi ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव आयोग पर हरियाणा कांग्रेस की हार का ठिकरा फोड़ा है। बिहार में मतदान से ठीक पहले राहुल गांधी द्वारा चुनाव आयोग को लपेटे में लिए जाने वाले प्रयास को मतदाताओं को लामबंद करने का प्रयास करार दिया जा रहा है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 5, 2025 2:03 अपराह्न

Rahul Gandhi
Follow Us
---Advertisement---

Rahul Gandhi: चुनाव भले ही बिहार में है, लेकिन सुर्खियों का विषय हरियाणा विधानसभा चुनाव परिणाम बना हुआ है। इसका प्रमुख कारण है नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की पीसी। नई दिल्ली में कांग्रेस हेडक्वार्टर पर प्रेस कन्फ्रेंस कर राहुल गांधी ने चुनाव आयोग को सीधे निशाने पर लिया है। बिहार में आगामी कल होने वाले पहले चरण के मतदान से पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने आंकड़े जारी कर बताया है कि कैसे हरियाणा में कांग्रेस की हार हुई। हरियाणा कांग्रेस की हार पर मचे संग्राम के बीच राहुल गांधी ने सारा ठिकरा चुनाव आयोग पर फोड़ा है। ऐसा कर नेता प्रतिपक्ष बिहार में मतदाताओं को आकर्षित करने की सधी कोशिश भी कर रहे हैं। हालांकि, बड़ा सवाल है कि क्या वे अपनी कोशिश में कामयाब हो पाएंगे? तो आइए इस सवाल का जवाब ढूंढ़ने की कोशिश करते हैं।

बिहार में मतदान से ठीक पहले हरियाणा कांग्रेस की हार पर संग्राम!

नई दिल्ली में स्थित कांग्रेस दफ्तर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राहुल गांधी चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। राहुल गांधी ने बिहार में आगामी कल होने वाले मतदान से पूर्व हरियाणा कांग्रेस की हार का जिक्र किया है।

नेता प्रतिपक्ष ने आंकड़े पेश करते हुए बताया है कि “हरियाणा में 25 लाख वोट चोरी हैं और इसकी 5 श्रेणियां हैं। डुप्लीकेट मतदाता – 521619, अमान्य पते – 93174, बल्क मतदाता – 1926351, फॉर्म 6 का दुरुपयोग (जोड़ना), फॉर्म 7 का दुरुपयोग (हटाना) कुल – 2541144..

राहुल गांधी आगे कहते हैं कि “ध्यान दें हमने अंतिम 2 श्रेणियों को खाली छोड़ दिया है क्योंकि चुनाव आयोग अब महादेवपुरा के बाद हमें उन तक पहुँचने की अनुमति नहीं देता है। तो हरियाणा की बड़ी तस्वीर क्या है? हरियाणा 2 करोड़ मतदाता। वोट चोरी – 25 लाख। इस प्रकार हरियाणा में 8 में से 1 मतदाता फर्जी है। इस विशाल वोट चोरी के बावजूद, कांग्रेस पार्टी केवल 22779 वोटों से हारी।”

कांग्रेस सांसद ने इससे इतर वोट चोरी राज्य और राष्ट्रीय दोनों स्तरों पर होने का आरोप लगाया है। राहुल गांधी का कहना है कि “हमने हरियाणा में गहराई से जाँच करने का फैसला किया। सभी सर्वेक्षणों में कांग्रेस की जीत की ओर इशारा किया गया था। एक और बात यह थी कि हरियाणा के चुनावी इतिहास में पहली बार, डाक मतपत्रों की संख्या वास्तविक मतदान से अलग थी। डाक मतपत्रों में कांग्रेस को 73 और भाजपा को 17 मत मिले। इसलिए, हमने बारीकियों की जाँच शुरू की। मैं चुनाव आयोग और भारत की लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर सवाल उठा रहा हूँ, और मैं ऐसा 100 प्रतिशत प्रमाण के साथ कर रहा हूँ।”

क्या मतदाताओं को लामबंद कर पाएंगे नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi?

ये बड़ा सवाल है जो राहुल गांधी द्वारा बिहार चुनाव के पहले चरण वाले मतदान से ठीक एक दिन पहले उठाया गया है। राहुल गांधी ऐसा कर बिहार के मतदाताओं के बीच अहम संदेश देने की कोशिश भी कर रहे हैं। इससे पूर्व नेता प्रतिपक्ष को ‘वोट अधिकार रैली’ के माध्यम से बिहार की जनता को साधने की कोशिश करते देखा गया। उस यात्रा के दौरान भारी संख्या में लोग उमड़कर राहुल गांधी का समर्थन करते नजर आए थे। हालांकि, मतदान के दौरान क्या वोटर्स के मन में राहुल गांधी के सवाल उपजेंगे? क्या मतदाता लामबंद होकर नेता प्रतिपक्ष की अपील पर विपक्ष को समर्थन देंगे? इसका जवाब 14 नवंबर को मतगणना के साथ मिल जाएगा और दूध का दूध, पानी का पानी हो जाएगा।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Punjab News

अगस्त 28, 2026

CBSE Class 12 Supplementary Result 2026

अगस्त 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 28, 2026

Sonia Gandhi

अगस्त 28, 2026