LPG Booking: गैस की किल्लत के बीच सरकार एक्शन मोड में है। तमाम नियमों के तहत उपभोक्ताओं तक राहत पहुंचाने की कोशिश जारी है। इसी बीच इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड यानी आईओसीएल ने डबल बॉटम कनेक्शनधारियों के लिए एलपीजी बुकिंग नियम में बदलाव किया है।
दो सिलेंडर वाले उपभोक्ता अब 35 दिनों बाद एलपीजी बुकिंग कर सकेंगे। वहीं एक सिलेंडर वालों को 25 दिन बाद बुकिंग की सुविधा दी जाएगी। आईओसीएल की इस पहल से कालाबाजारी पर रोक लगने की संभावना है। इससो उपभोक्ताओं तक प्रचूर मात्रा में एलपीजी सिलेंडर की पहुंच सुनिश्चित हो सकेगी।
दो सिलेंडर कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं के लिए बदला LPG Booking नियम!
ऐसे तमाम आईओसीएल उपभोक्ता जिनके पास दो सिलेंडर कनेक्शन मौजूद है। उनके लिए एलपीजी बुकिंग के नियमों में बदलाव किया गया है। ऐसे उपभोक्ता अब 35 दिनों के अंतराल पर एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग कर सकेंगे। वहीं उज्जवला योजना के लाभार्थियों को एलपीजी बुकिंग के लिए 45 दिनों का इंतजार करना होगा। जबकि एक सिलेंडर कनेक्शन वाले लोग 25 दिनों के अंतराल पर बुकिंग कर सकते हैं।
आईओसीएल का नया नियम प्रमुख रूप से दो सिलेंडर कनेक्शन वालों के लिए प्रभावी होगा। इसमें ज्यादातर शहरी आबादी के प्रभावित होने की संभावना है। शहरों में अधिकांश लोगों के पास डबल बॉटम कनेक्शन मौजूद हैं जिसको लेकर आईओसीएल ने नई गाइडलाइन जारी की है। दावा किया जा रहा है कि इस पहल से कालाबाजारी पर रोक लग सकेगी। इससे आवश्यकता के अनुसार ही सिलेंडर की पहुंच लोगों तक सुनिश्चित होगी।
एलपीजी की कालाबाजारी पर ऐसे लगेगा विराम!
कंपनियों की पहल से एलपीजी सिलेंडर की कालाबाजारी पर विराम लगेगा। दरअसल, डबल बॉटम कनेक्शन वाले भी 25 दिनों के अंतराल पर गैस सिलेंजर के लिए उत्सुक हैं। इनमें कई ऐसे हैं जो एक सिलेंडर को महंगी कीमत पर बाजार के हवाले कर रहे हैं। ऐसी अनियमितता पर विराम लगाने के लिए एलपीजी बुकिंग की समय सीमा 35 दिन तय की गई है।
नए नियमों की मदद से एलपीजी गैस की सप्लाई को बेहतर तरीके से मैनेज किया जा सकेगा। आसार जताए जा रहे हैं कि गैस की कालाबाजारी पर भी रोक लगेगी और जरूरतमंदों तक गैस सही समय पर पहुंचेगी। गैस सप्लाई की पारदर्शिता को बढ़ावा देने की दिशा में आईओसीएल के इस कदम को अहम माना जा रहा है। उपभोक्ताओं को इस नए नियम की जानकारी लेकर ही आगे एलपीजी बुकिंग की प्रक्रिया पूरा करना होगा।
