---Advertisement---

LPG Shortage का प्रतिकूल असर! अयोध्या की राम रसोई से लेकर दिल्ली हाईकोर्ट की कैंटीन तक में बुझ गए चूल्हे, IRCTC भी चौकन्ना

LPG Shortage का प्रतिकूल असर दिल्ली हाईकोर्ट की लॉयर्स कैंटीन तक पहुंच गया है और मेन कोर्स पर रोक लगा दी गई है। अयोध्या में भी राम मंदिर के निकट स्थित श्री राम रसोई में भोजन वितरण पर रोक लगी है। ये दर्शाता है कि देश के विभिन्न हिस्सों में एलपीजी शॉर्टेज को लेकर किस हद तक हाहाकार मचा है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मार्च 11, 2026 5:44 अपराह्न

LPG Shortage
Follow Us
---Advertisement---

LPG Shortage: ग्रामीण इलाके ही नहीं, शहरों में भी एलपीजी की किल्लत खुलकर सामने आने लगी है। मुंबई, बेंगलुरु, लखनऊ और पटना के बाद ताजा घटनाक्रम दिल्ली हाईकोर्ट से आया है। दिल्ली हाईकोर्ट की लॉयर्स कैंटीन ने एलपीजी शॉर्टेज का हवाला देते हुए मेन कोर्स खाना उपलब्ध कराना बंद कर दिया है।

इससे इतर अयोध्या में संचालित होने वाली राम रसोई के चूल्हे भी बुझ गए हैं और श्रद्धालुओं को वितरित की जाने वाली भोजन पर रोक लगा दी गई है। आईआरसीटीसी भी एलपीजी शॉर्टेज को लेकर अलर्ट है और सभी कैटरिंग यूनिट्स के लिए निर्देश जारी किए गए हैं।

दिल्ली हाईकोर्ट की कैंटीन से राम रसोई तक LPG Shortage का असर!

राजधानी दिल्ली में स्थित हाईकोर्ट की लॉयर्स कैंटीन में एलपीजी शॉर्टेज का असर नजर आया है। लॉयर्स कैंटीन ने नोटिस जारी कर बताया कि अगले आदेश तक मेन कोर्स खाना नहीं उपलब्ध होगा। इसके पीछे एलपीजी सिलेंडर की उपलब्धता न होने का कारण बताया गया है। कैंटीन में अभी लॉयर्स के लिए सैंडविच, सलाद, फ्रूट चाट जैसे स्नैक्स उपलब्ध होंगे। स्थिति सामान्य होने पर मेन कोर्स शुरू करने की बात कही गई है।

दिल्ली से इतर अयोध्या राम मंदिर के निकट स्थित अमावा मंदिर में संचालित श्री राम रसोई में भी चुल्हे बुझ गए है। यहां भी एलपीजी सिलेंडर की उपलब्धता न होना ही कारण के रूप में सामने आया है। ऐसे में अब रसोई प्रबंधन के अगले आदेश तक सैकड़ों श्रद्धालुओं के लिए भोजन का वितरण नहीं होगा। ये दर्शाता है कि मिडिल ईस्ट में छिड़े संघर्ष के कारण भारत में किस हद तक एलपीजी शॉर्टेज का प्रतिकूल असर पड़ा है।

एलपीजी शॉर्टेज को लेकर मचे हाहाकार के बीच IRCTC अलर्ट!

आईआरसीटीसी भी देश की मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए अलर्ट मोड पर है। इसी क्रम में सभी कैटरिंग यूनिट्स को निर्देश जारी किए गए हैं, ताकि रेलवे स्टेशनों के फूड प्लाजा, रिफ्रेशमेंट रूम और जन आहार में भोजन की किल्लत ना हो। आईआरसीटीसी ने जोर दिया है कि कैटरिंग यूनिट्स माइक्रोवेव और इंडक्शन जैसे विकल्पों पर जोर देकर यात्रियों की सुविधाओं का ख्याल रखें।

शहरों से ग्रामीण इलाकों तक एलपीजी शॉर्टेज को लेकर मचे हाहाकार के बीच लोग गैस सिलेंडर लिए लंबी-लंबी कतारें लगा रहे हैं। लखनऊ, पटना, जयपुर, भोपाल के साथ देश के तमाम शहरों से गैस सिलेंडर के लिए घबराहट और चिंता सामने आ रही है। हालांकि, जिम्मेदार संस्थाएं लगातार स्थिति को नियंत्रित करने और एलपीजी शॉर्टेज की समस्या को दूर करने में जुटी हैं, ताकि चुनौतियों से निपटा जा सके।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 11, 2026

Punjab News

मार्च 11, 2026

Heat Alert 12 March 2026

मार्च 11, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 11, 2026

कल का मौसम 12 March 2026

मार्च 11, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 11, 2026