---Advertisement---

Lucknow News: IIM लखनऊ ने तोड़ा रिकॉर्ड, 100% प्लेसमेंट, इन कंपनियों ने दिया लाखों का ऑफर; जानें पूरी खबर

Lucknow News IIM लखनऊ ने तोड़ा रिकॉर्ड, 100% प्लेसमेंट, इन कंपनियों ने दिया लाखों का ऑफर 37 साल के अंदर पहली बार 100 प्रतिशत हुआ प्लेसमेंट

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: दिसम्बर 25, 2023 10:18 अपराह्न

Lucknow News
Follow Us
---Advertisement---

Lucknow News: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट लखनऊ(IIM Lucknow) उत्तर प्रदेश के लखनऊ में स्थित प्रसिध्द बिजनेस स्कूल है। इसकी स्थापना 1984 में भारत सरकार के चौथे भारतीय प्रबंधन संस्थान के रूप में की गई थी। आईआईएम पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा फैलोशिप, प्रबंधन में कार्यकारी कार्यक्रम प्रदान करता है। संस्थान विभिन्न स्नातकोत्तर कार्यक्रम प्रदान करता है जैसे कि पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम इन मैनेजमेंट (पीजीपी) प्रोग्राम इन एग्री-बिजनेस मैनेजमेंट (पीजीपी-एबीएम) और पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम इन मैनेजमेंट फॉर एग्जीक्यूटिव्स।  आपको बता दें कि आईआईएम लखनऊ का प्लेसमेंट रिकॉर्ड काफी प्रभावशाली है जिसमे 90 प्रतिशत से अधिक छात्र है। हर साल प्रमुख कंपनियों में छात्र जाते है इसके अलावा आईआईएम लखनऊ के स्नातकों को दिया जाने वाला औसत वेतन लगातार भारत में सबसे अधिक है।

इस साल हुआ 100% प्लेसमेंट

आईआईएम लखनऊ ने इस बार सारे रिकार्ड तोड़ दिए है। 2021 से 2023 बैच के लिए 37 साल के इतिहास में पहली बार 100% प्लेसमेंट हासिल करके एक महत्तवपूर्ण मील का पत्थर हासिल किया। आकड़ों के मुताबिक 556 छात्रों के लिए कुल 632 ऑफर सुरक्षित किए गए। जिसमें परामर्श, वित्त, सामान्य प्रबंधन, विश्लेषण, बिक्री और विपणन, संचालन और खुदरा ई-कॉमर्स में विभिन्न भूमिकाओं को शामिल किया गया।आईआईएम लखनऊ के छात्रों को अब तक का हाईएस्ट एवरेज और मीडियन सीटीसी लगभग 32.23 लाख रुपये प्रति वर्ष और 30 लाख रुपये प्रति वर्ष प्राप्त हुआ. वहीं, हाईएस्ट डोमेस्टिक और इंटरनेशनल सीटीसी 1 करोड़ रुपये प्रति वर्ष और 65 लाख रुपये प्रति वर्ष दिया गया.

इन कंपनियों ने दिया ऑफर

प्लेसमेंट के लिए टॉप हायरिंग देने वाली कंपनियों में एक्सेंचर (Accenture), बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप (Boston Consulting Group), डेलॉइट (Deloitte), पीडब्ल्यूसी (PWC), मैकिन्से एंड कंपनी (Mckinsey and Company), ईवाई (EY), एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank), अमेजन (Amazon) समेत कई अन्य कंपनियां शामिल थीं.

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026

कल का मौसम 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 28, 2026

Financial Rule Change from 1st March 2026

फ़रवरी 28, 2026

PM Modi

फ़रवरी 28, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 28, 2026