DNP India Hindi

Lucknow University में एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, जानें- किस कोर्स के लिए कितनी है एप्लीकेशन फीस? आवेदन प्रक्रिया और सबकुछ

Lucknow University (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Lucknow University (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Lucknow University: लखनऊ विश्वविद्यालय में सत्र 2025-26 के लिए स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने के इच्छुक छात्रों के लिए काम की बात है। इस विश्वविद्यालय के लिए ऑनलाइन प्रवेश आवेदन पत्र भरने की प्रक्रिया 17 अप्रैल दोपहर 12 बजे से शुरू हो गई है। इस संबंध में विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर विस्तृत जानकारी साझा की गई है। लखनऊ विश्वविद्यालय और संबद्ध डिग्री कॉलेजों में नए सत्र में प्रवेश लेने के इच्छुक छात्रों के लिए LURN का पंजीकरण अनिवार्य कर दिया गया है। इसके लिए छात्रों को एलयूआरएन पंजीकरण के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर समर्थ पोर्टल का लिंक उपलब्ध है। इसके जरिए पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

Lucknow University: किस कोर्स के लिए कितनी है आवेदन फीस?

जो छात्र लखनऊ विश्वविद्यालय और संबद्ध/एसोसिएटेड कॉलेजों के किसी भी कोर्स में एडमिशन लेना चाहते हैं, उन्हें LURN रजिस्ट्रेशन के लिए 100 रुपये का शुल्क देना होगा। वहीं, स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए सामान्य ओबीसी छात्रों को ₹800 का शुल्क देना होगा। जबकि एससी, एसटी और दिव्यांग छात्रों को ₹400 आवेदन शुल्क जमा करना होगा। इसके अलावा ध्यान रहे कि स्नातक प्रोफेशनल कोर्स के लिए आवेदन शुल्क इन सभी से अलग है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सामान्य, ओबीसी उम्मीदवारों को बीबीए, बीसीए और डी फार्मा के लिए 1 हजार रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। साथ ही, एससी-एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों को इन पाठ्यक्रमों के लिए ₹500 आवेदन शुल्क देना होगा।

Lucknow University: ऐसे करें LURN रजिस्ट्रेशन

Lucknow University: दाखिला के लिए ऐसे करें आवेदन

ये भी पढ़ें: JEE Main Answer Key 2025 आज जारी! JEE Main Session 2 Results कब होगा जारी? NTA के ताजा पोस्ट ने मचा दी है खलबली! पढ़ें पूरी डिटेल्स

Exit mobile version