---Advertisement---

Anurag Dhanda: ‘जनता की सेहत की कोई कीमत नहीं..,’ इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित जल सप्लाई देख भड़क उठे आप नेता, पूछे गंभीर सवाल

आप नेता Anurag Dhanda ने मुखरता के साथ इंदौर के भागीरथपुरा में सामने आए दूषित जल की शिकायत से जुड़ा मुद्दा उठाया है। अनुराग ढ़ांडा ने इसका जिक्र करते हुए सरकार को निशाने पर लिया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: फ़रवरी 25, 2026 5:10 अपराह्न

Anurag Dhanda
Follow Us
---Advertisement---

Anurag Dhanda: इंदौर के भागीरथपुरा में चीख-पुकार मचे कुछ ही दिन बीते हैं। इसी बीच फिर एक बार मध्य प्रदेश का ये इलाका सुर्खियों में आ गया है। समाचार एजेंसी एएनआई की खबरों के मुताबिक इंदौर के भागीरथपुरा में लोगों तक दूषित जल पहुंच रहा है। इसको लेकर अनुराग ढ़ांडा ने मुखरता से सवाल उठाए हैं।

आप नेता अनुराग ढ़ांडा ने हाल ही में हुई जल त्रासदी का जिक्र करते हुए सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। उन्होंने लोगों की सेहत के बारे में सवाल पूछते हुए जिम्मेदारों को आईना दिखाया है। अनुराग ढ़ांडा ने पूछा है कि क्या जनता की सेहत की कोई कीमत नहीं है। आप नेता की ये तल्ख प्रतिक्रिया खूब सुर्खियां बटोर रही है।

भागीरथपुरा में दूषित जल देख भड़क उठे Anurag Dhanda

समाचार एजेंसी एएनआई की एक रिपोर्ट साझा करते हुए अनुराग ढ़ांडा ने मध्य प्रदेश सरकार को निशाने पर लिया है।

अनुराग ढ़ांडा के एक्स हैंडल से पोस्ट जारी कर लिखा गया है कि “मध्य प्रदेश के इंदौर में गंदे पानी की वजह से पहले ही लोग अपनी जान गंवा चुके हैं, फिर भी हालात नहीं बदले, अब भी लोगों को दूषित पानी सप्लाई किया जा रहा है। क्या जनता की सेहत की कोई कीमत नहीं? क्या बीजेपी सरकार की जिम्मेदारी सिर्फ विज्ञापनों तक सीमित है?”

दरअसल, एएनआई की रिपोर्ट में भागीरथपुरी की स्थानीय निवासी मंजू का जिक्र है। मंजू बताती हैं कि “आज से नर्मदा का पानी आने लगा है, लेकिन वह भी गंदा है। अब वे कह रहे हैं कि टैंकर नहीं आएंगे और यही पानी इस्तेमाल करना पड़ेगा। अभी हम वही पानी इस्तेमाल कर रहे हैं जो टैंकर से भरा गया था।” इसी रिपोर्ट को साझा करते हुए अनुराग ढ़ांडा ने सवाल उठाए हैं।

दूषित जल के प्रकोप से मची थी तबाही!

नए साल की शुरुआत के पहले मध्य प्रदेश के इंदौर में स्थित भागीरथपुरा इलाके में दूषित जल का कहर नजर आया था। 27 दिसंबर से शुरू हुए इस कहर की चपेट में आने से दर्जन भर से अधिक लोगों की मौत हुई। शासन-प्रशासन के बीच इस प्रकरण ने हड़कंप मचा दिया। आनन-फानन में सभी टीमें मौके पर पहुंच जांच में जुट गईं।

बीमार लोगों का इलाज कराया गया। हालांकि, जल त्रासदी के महीनों बाद फिर एक बार दूषित जल की शिकायत सामने आई है। आप नेता अनुराग ढ़ांडा ने उसी का जिक्र करते हुए सरकार को निशाने पर लिया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि इस प्रकरण में आगे क्या कार्रवाई होती है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 25 July 2025

जुलाई 24, 2026

CJP Protest

जुलाई 24, 2026

Rain Alert 25 July 2026

जुलाई 24, 2026

कल का मौसम 25 July 2026

जुलाई 24, 2026

Vande Bharat Train

जुलाई 24, 2026

Dia Mirza

जुलाई 24, 2026