---Advertisement---

छत्तीसगढ़ और MP में 17 नवंबर को होगा मतदान, जानें विधानसभा चुनाव को लेकर क्या है ECI की खास तैयारी?

Assembly Election 2023: देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की लहर है। केन्द्रीय चुनाव आयोग (ECI) इसको लेकर पूरी तरह से तैयार है और राज्यों में मतदान के लिए मतदाताओं को जागरुक करता नजर आ रहा है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 16, 2023 2:18 अपराह्न

Assembly Election 2023
Follow Us
---Advertisement---

Assembly Election 2023: देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की लहर है। केन्द्रीय चुनाव आयोग (ECI) इसको लेकर पूरी तरह से तैयार है और राज्यों में मतदान के लिए मतदाताओं को जागरुक करता नजर आ रहा है। इसी कड़ी में कल यानी 17 नवंबर को मध्य प्रदेश व छ्त्तीसगढ़ में विधानसभा के चुनाव संपन्न होने हैं। इसको लेकर भी चुनाव आयोग की तैयारी जोरो पर है और आयोग शांतिपूर्ण रुप से चुनाव संपन्न कराने हेतु सभी प्रयास कर रहा है। चुनाव आयोग के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक “एमपी के सभी जिलों में मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान दलों को मतदान सामग्री वितरित कर दी गई है।” इसके साथ ही छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए भी मतदान दलों को सामग्री वितरण कर उन्हें उनके निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया है।

MP और छत्तीसगढ़ में चुनाव कराने की तैयारी

भारत के विभिन्न हिस्सों में चुनाव कराने की जिम्मेदारी भारतीय चुनाव आयोग की होती है। आयोग की कोशिश रहती है कि चुनावों को कायदे से संपन्न करा कर भारतीय लोकतंत्र को और सशक्त बनाया जा सके। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कल यानी शुक्रवार को विधानसभा के चुनाव संपन्न होने है। चुनाव आयोग ने इन चुनावों को देखते हुए सभी तरह की आवश्यक तैयारी पूरी कर ली है। आयोग के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के मुताबित मध्य प्रदेश के सभी जिलों में मतदान दलों को मतदान सामग्री वितरित कर उनके गंतव्य स्थलों के लिए रवाना कर दिया गया है। इसके साथ ही मतदान दलों को स्पष्ट किया गया है कि वे राज्य के विभिन्न हिस्सों में मतदान को सुचारु रुप से संपन्न कराएं।

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को संपन्न कराने के लिए भी चुनाव आयोग ने सभी मतदान कर्मियों को मतदान सामग्री वितरित कर उनके गंतव्य स्थल को रवाना कर दिया है। आयोग की कोशिश है कि राज्य में मतदान के प्रतिशत को बढ़ाने के साथ इसे सुचारु रुप से संपन्न कराया जाए।

मतदाताओं से अपील

केन्द्रीय चुनाव आयोग ने मध्य प्रदेश के साथ छत्तीसगढ़ के मतदाताओं से भी अपील की है। आयोग ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से पोस्ट कर लोगों से अपील की है कि वे अपना मतदान कर राष्ट्र-निर्माण में अपना सहयोग दें। इसके अलावा ये भी कहा गया है कि लोकतंत्र के इस पर्व में एक-एक वोट कीमती है इसलिए मतदान कर लोकतंत्र को और सशक्त बनाएं।

केन्द्रीय चुनाव आयोग ने राज्यों में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए छत्तीसगढ़ की लोकप्रिय गायिका शशिकला व मध्य प्रदेश के शहडोल से आने वाली कराटे की खिलाड़ी आरती तिवारी से भी लोगों से मतदान करने की अपील कराई है। वहीं खेल जगत से आने वाली अंतर्राष्ट्रीय शूटिंग खिलाड़ी प्रगति दुबे ने भी आयोग की ओर से मध्य प्रदेश के लोगों से मतदान करने की अपील की है।

केन्द्रीय चुनाव आयोग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार दोनों राज्यों में प्रात: 7 बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरु होगी जो कि सायं 6 बजे तक चलेगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

8th Pay Commission

अप्रैल 15, 2026

Samrat Choudhary

अप्रैल 15, 2026

Delhi Dehradun Expressway

अप्रैल 15, 2026

Noida Violence

अप्रैल 15, 2026

CBSE 10th Result 2026

अप्रैल 15, 2026

Pawan Khera

अप्रैल 15, 2026