---Advertisement---

बुजुर्गों के तीर्थ यात्रा का सपना साकार कर रही CM Mohan Yadav की सरकार! इस खास योजना के तहत धार्मिक पर्यटन को मिला बढ़ावा

CM Mohan Yadav के नेतृत्व वाली मध्य प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुजुर्गों का सपना साकार कर रही है। इस योजना के तहत 60 वर्ष से अधिक की उम्र वाले वरिष्ठ नागरिकों को तीर्थ यात्रा कराई जा रही है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मई 23, 2026 3:38 अपराह्न

CM Mohan Yadav
Follow Us
---Advertisement---

CM Mohan Yadav: युवाओं से लेकर महिलाओं, छात्रों, उद्यमियों समेत राज्य के तमाम वर्गों के हितों की रक्षा मध्य प्रदेश सरकार कर रही है। इस क्रम में बुजुर्गों के तीर्थ यात्रा का सपना भी साकार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत सीएम मोहन यादव की सरकार राज्य में 60 वर्ष से अधिक की उम्र वाले नागरिकों को मुफ्त तीर्थ यात्रा का मौका दे रही है। योजना के लाभार्थी बुजुर्गों को विशेष ट्रेन से रामेश्वरम, द्वारक, तिरुपती बालाजी, वैष्णो देवी समेत देश के विभिन्न हिस्सों में स्थित धार्मिक स्थलों पर ले जाया जाता है। इससे धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिला है।

वरिष्ठ नागरिकों के तीर्थ यात्रा का सपना साकार कर रही CM Mohan Yadav की सरकार!

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत मध्य प्रदेश सरकार राज्य के वरिष्ठ नागरिकों के तीर्थ यात्रा का सपना साकार कर रही है।

सीएम मोहन यादव के नेतृत्व वाली सरकार परंपराओं का संरक्षण भी कर रही है। चर्चित तीर्थ दर्शन योजना के तहत 60 वर्ष से अधिक की उम्र वाले वरिष्ठ नागरिकों को विभिन्न तीर्थ स्थलों का दौरा कराया जा रहा है। इसमें रामेश्वरम, द्वारका, तिरुपती बालाजी, मां वैष्णो देवी दरबार, जगन्नाथ पुरी, देवी कामाख्या मंदिर, अयोध्या, प्रयागराज और ऋषिकेश जैसे धार्मिक स्थल हैं। राज्य सरकार विशेष ट्रेनों से लाभार्थियों के लिए भोजन, ठहरने की व्यवस्था और बस सेवा का पूरा खर्च उठाते हुए उनका सपना साकार कर रही है।

शासन की पहल से धार्मिक पर्यटन को मिला बढ़ावा!

तीर्थ दर्शन योजना को बढ़ावा देने से धार्मिक पर्टयन को भी बढ़ावा मिल रहा है। सीएम मोहन यादव की सरकार ने वर्ष 2026-27 के बजट में इस योजना के लिए 50 करोड़ के बजट का प्रावधान रखा है। इसकी मदद से बड़ी संख्या में लोगों तीर्थ दर्शन योजना का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा। शासन की ये पहल देश के विभिन्न हिस्सों में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा दे रही है। बड़ी संख्या में लोग इन स्थलों पर पहुंचकर तीर्थ यात्रा का सपना पूरा कर रहे हैं। इससे सूबे की अर्थव्यवस्था भी मजबूत हो रही है और अवसरों के द्वार खुल रहे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026

Rain Alert 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 12, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026