---Advertisement---

CM Mohan Yadav: मातृ एवं शिशु पोषण के लिए मध्य प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक कदम, 3500 करोड़ से अधिक का बजट पास; जानें सबकुछ

CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश सरकार लगातार राज्य के लोगों को जबरदस्त फायदा पहुंच रही है। हर क्षेत्र में तेजी से विकास हो रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मार्च 20, 2026 2:49 अपराह्न

CM Mohan Yadav
Follow Us
---Advertisement---

CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश सरकार लगातार राज्य के लोगों को जबरदस्त फायदा पहुंच रही है। शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक और रोजगार से लेकर व्यवसाय तक हर क्षेत्र में लोगों को फायदा मिल रहा है। इसी बीच बेहतर स्वास्थ्य के लिए सीएम मोहन यादव सरकार ने अहम कदम उठाया है। इसकी जानकारी खुद मुख्यमंत्री ने अपने एक्स हैंडल से दी। मातृ एवं शिशु पोषण के लिए बजट 2026-27 सक्षम आंगनवाड़ी एवं पोषण 2.0’ की शुरूआत की गई है। इसके अलावा किसानों के लिए भी मोहन यादव सरकार ने अहम कदम उठाया है, ताकि उनको जबरदस्त फायदा मिल सके।

मातृ एवं शिशु पोषण के लिए CM Mohan Yadav सरकार का बड़ा कदम

मघ्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि बेहतर स्वास्थ्य, समृद्ध मध्यप्रदेश, मातृ एवं शिशु पोषण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बजट 2026-27 में ‘सक्षम आंगनवाड़ी एवं पोषण 2.0’ के अंतर्गत ₹3,768 करोड़ का प्रावधान रखा गया है। गौरतलब है कि राज्य सरकार की तरफ से कुछ लक्ष्य रखा गया है।

जिसमे – कुपोषण कम करना, गर्भवती महिलाओं को पोषण देना। बच्चों का स्वस्थ विकास, 0–6 वर्ष के बच्चों पर विशेष ध्यान देना है। बता दें कि राज्य में शिशु मृत्यु दर काफी अधिक (लगभग 40 प्रति 1000) रही है, इसलिए यह बड़ा फोकस क्षेत्र है। वहीं केंद्र + राज्य की संयुक्त योजना। आंगनवाड़ी के माध्यम से पोषण वितरण, गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और बच्चों को लाभ देना है।

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत होगा निर्माण

सीएम मोहन यादव सरकार ने जानकारी देते हुए लिखा कि “ग्रामीण विकास के लिए संकल्पित मध्यप्रदेश सरकार ने बजट 2026-27 में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत ₹2,000 करोड़ का प्रावधान है। गांव-गांव तक बेहतर संपर्क और विकास को नई गति राज्य सरकार का मुख्य उद्देश्य है। बता दें बजट 2026-27 में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत 2000 करोड़ का प्रावधान है।

1500 किमी नई सड़कें निर्माण व 7000 किमी सड़कें नवीनीकरण का लक्ष्य रखा गया है। इसके साथ ही बेहतर कनेक्टिविटी, मजबूत ग्रामीण अर्थव्यवस्था शामिल है”।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मार्च 20, 2026

Dhurandhar 2

मार्च 20, 2026

मार्च 20, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 20, 2026

CM Mohan Yadav

मार्च 20, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 20, 2026