---Advertisement---

CM Mohan Yadav की अगुवाई में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के सपनों को मिल रही नई उड़ान, जानें क्या एमपी सरकार की मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना

CM Mohan Yadav: शिक्षा के क्षेत्र में मध्य प्रदेश सरकार जरूरी कदम उठा रही है, ताकि गरीब परिवार के छात्रों को इसका फायदा मिल सके।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मई 26, 2026 4:31 अपराह्न

CM Mohan Yadav
Follow Us
---Advertisement---

CM Mohan Yadav: शिक्षा के क्षेत्र में मध्य प्रदेश सरकार जरूरी कदम उठा रही है, ताकि गरीब परिवार के छात्रों को इसका फायदा मिल सके। सबसे कास बात है कि CM Mohan Yadav के निर्देशों पर मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना की शुरूआत की गई है। जिससे अभी तक लाखों छात्रों को फायदा मिल चुका है।

बता दें कि इस योजना के के तहत निजी कॉलेज में प्रवेश पाने वाले पात्र विघार्थियों को 1.5 लाख रूपये तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इसके अलावा भी आईआईटी, नीट जैसी परीक्षाओं में उत्तीर्ण होने वाले छात्रों को एमपी सरकार की तरफ से एडमिशन फीस दिया जाएगा। चलिए आपको बताते है इससे योजना से जुड़ी सभी जरूरी अपडेट्स।

क्या है CM Mohan Yadav की मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना?

CM Mohan Yadav सरकार की “मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना” का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित 12वीं की परीक्षा में 70% या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले या सीबीएसई/आईसीएसई द्वारा आयोजित 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 85% या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले, मध्य प्रदेश के निवासी और जिनके पिता/अभिभावक की वार्षिक आय 6 लाख रूपये से कम है।

ऐसे छात्रों की ट्यूशन फीस मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना के तहत निम्नलिखित स्नातक स्तरीय शिक्षा पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने पर राज्य सरकार द्वारा वहन की जाएगी।

योजना का लाभ लेने के लिए पात्रता

  • आवेदक मध्य प्रदेश का निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक के पिता/अभिभावक की वार्षिक आय 6 लाख रूपये से कम होनी चाहिए।
  • आवेदक को माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा शैक्षणिक सत्र 2018-19 से आयोजित 12वीं की परीक्षा में 70% या उससे अधिक अंक प्राप्त होने चाहिए।
  • आवेदक को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) या भारतीय माध्यमिक शिक्षा प्रमाणपत्र (ICSE) द्वारा आयोजित 12वीं की परीक्षा में 85% या उससे अधिक अंक प्राप्त होने चाहिए।
  • 2016 से पहले 12वीं की परीक्षा में निर्धारित अंक प्राप्त करने वाले आवेदक भी पात्र होंगे।

कैसे करें आवेदन?

  • मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होम पेज पर प्रदर्शित विकल्पों में से ‘केवल मेधावी विद्यार्थी योजना के लिए आवेदन’ शीर्षक वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • संबंधित शैक्षणिक वर्ष चुनें, “शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के लिए पंजीकरण (नया/नवीनीकरण)” पर क्लिक करें।
  • पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करने के लिए ‘नए आवेदक’ बटन पर क्लिक करें।
  • अपनी 9 अंकों की समग्र आईडी दर्ज करें और फिर ‘सत्यापित करें’ बटन पर क्लिक करें।
  • आपको अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक बार का पासवर्ड (ओटीपी) प्राप्त होगा। इस ओटीपी को दर्ज करें और सत्यापन के लिए सबमिट करें।
  • ‘पंजीकरण फॉर्म’ में सभी आवश्यक व्यक्तिगत विवरण और अन्य जानकारी भरें और फिर सबमिट करें।
  • सफल पंजीकरण पर, आपको एक पुष्टिकरण संदेश प्राप्त होगा जिसमें आपका संदर्भ नंबर, उपयोगकर्ता आईडी और पासवर्ड शामिल होगा।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026

Rain Alert 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 12, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026