CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के दूरस्थ और पिछड़े गांवों को मुख्य सड़कों से जोड़ने का काम तेजी से किया जा रहा है। सरकार का लक्ष्य है कि ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन को आसान बनाकर आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाए। CM Mohan Yadav द्वारा दी जानकारी के अनुसार गांवों को बेहतर सड़कों से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसी मूलभूत सुविधाओं का लाभ आसानी से मिल सके।
गौरतलब है कि सड़कें किसी भी क्षेत्र के विकास की रीढ़ होती हैं। बेहतर सड़क कनेक्टिविटी से किसानों को अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने में आसानी होगी, वहीं विद्यार्थियों और मरीजों को भी काफी लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि कई ग्रामीण क्षेत्रों में नई सड़क परियोजनाओं पर तेजी से काम चल रहा है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।
CM Mohan Yadav ने पीएम ग्राम सड़क योजना को लेकर दी महत्वपूर्ण जानकारी
मध्यप्रदेश के CM Mohan Yadav ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री narendra modi
जी के नेतृत्व में ग्रामीण विकास को नई गति मिल रही है और गांवों की समृद्धि का संकल्प निरंतर साकार हो रहा है।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में ग्रामीण विकास को नई गति मिल रही है और गांवों की समृद्धि का संकल्प निरंतर साकार हो रहा है।
आज माननीय केंद्रीय मंत्री श्री @ChouhanShivraj जी की गरिमामयी उपस्थिति में भैरूंदा, जिला सीहोर में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-IV… pic.twitter.com/ox8XvIH0fS
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) May 10, 2026
आज माननीय केंद्रीय मंत्री श्री Chouhan Shivraj जी की गरिमामयी उपस्थिति में भैरूंदा, जिला सीहोर में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-IV एवं पीएम जनमन योजना के राज्य स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। ₹1,763 करोड़ से अधिक की लागत से 2,117 किमी की 963 नई सड़कों के माध्यम से 987 बसाहटों को बेहतर आवागमन, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार सहित अन्य सुविधाएं सहज प्राप्त होंगी।
राज्य तेजी से कर रहा है विकास
गौरतलब है कि CM Mohan Yadav के नेतृत्व में मध्य प्रदेश में विकास कार्यों को लगातार गति मिल रही है। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास और औद्योगिक निवेश जैसे कई क्षेत्रों में सरकार तेजी से काम कर रही है। राज्य सरकार का दावा है कि प्रदेश को आर्थिक और बुनियादी ढांचे के स्तर पर मजबूत बनाने के लिए कई नई योजनाओं को जमीन पर उतारा जा रहा है। जिसका सीधा-सीधा असर देखने को मिल रहा है। इसके अलावा रोजगार के क्षेत्र में तेजी देखी जा रही है।





