---Advertisement---

उज्जैन में ‘मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में CM Mohan Yadav ने की शिरकत, जानें सबकुछ

CM Mohan Yadav: उज्जैन में ‘मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना’ के अंतर्गत आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने शिरकत की।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अप्रैल 19, 2026 3:57 अपराह्न

CM Mohan Yadav
Follow Us
---Advertisement---

CM Mohan Yadav: उज्जैन में ‘मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना’ के अंतर्गत आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में CM Mohan Yadav ने शिरकत की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में नवविवाहित जोड़ों, उनके परिवारों और स्थानीय लोगों की मौजूदगी रही, जिससे पूरा आयोजन उत्सव के माहौल में बदल गया। इस भव्य कार्यक्रम में सैकड़ों जोड़ों का विवाह एक साथ संपन्न कराया गया।

मंच को पारंपरिक तरीके से सजाया गया था और पूरे आयोजन में सांस्कृतिक झलक देखने को मिली। मुख्यमंत्री ने नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया और उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की। इसके अलावा उन्होंने उज्जैन प्रवास के दौरान अक्षय तृतीया के पावन अक्षय मुहूर्त पर सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को नई गति देने वाले अनेक महत्वपूर्ण विकास कार्यों का भूमिपूजन तथा पूर्ण हो चुके तीन कार्यों का लोकार्पण करेंगे।

सामूहिक विवाह सम्मेलन में CM Mohan Yadav हुए शामिल

मध्य प्रदेश सरकार ने जानकारी देते हुए लिखा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा कार्तिक मेला मैदान, उज्जैन में ‘मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना’ अंतर्गत आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन एवं विकास कार्यों के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए।

इसके अलावा उन्होंने कई परियोजनाओं का शुभारंभ किया। गौरतलब है कि CM Mohan Yadav की अगुवाई मं राज्य तेजी से विकास कर रहा है।

निर्मित हेलीपैड विश्राम गृह का लोकार्पण किया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज उज्जैन के पुलिस लाइन हेलीपैड परिसर में ₹1.20 करोड़ की लागत से निर्मित हेलीपैड विश्राम गृह का लोकार्पण किया। इस अवसर पर “ग्रीन सिंहस्थ-क्लीन सिंहस्थ” के अंतर्गत निर्माण कंपनी द्वारा सिंहस्थ – 2028 के लिए बैटरी चलित अर्थ वर्क मशीन नगर-निगम, उज्जैन को सौंपी गई। एविएशन और पर्यटन के क्षेत्र में तेजी से बढ़ रहा मध्यप्रदेश!आज ‘पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा’ के अंतर्गत ‘भोपाल-ओरछा-चंदेरी’ सेक्टर के लिए हेली सेवा का शुभारंभ किया।इस हेली सेवा से भोपाल-ओरछा-चंदेरी के बीच यात्रा घंटों की बजाय मिनटों में होगी। पर्यटन के साथ ही क्षेत्रीय विकास को भी मजबूती मिलेगी।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sonam Wangchuk

जुलाई 24, 2026

Punjab News

जुलाई 23, 2026

Punjab News

जुलाई 23, 2026

Arvind Kejriwal

जुलाई 23, 2026

 Punjab News

जुलाई 23, 2026

कल का मौसम 24 July 2026

जुलाई 23, 2026