---Advertisement---

Dhirendra Shastri और Pradeep Mishra के मतों पर छिड़ी चर्चा! हथियार या विचार? सनातनियों में परिवर्तन लाने की ये कैसी तैयारी?

Dhirendra Shastri vs Pradeep Mishra: मध्य प्रदेश के दो संत सनातनियों में परिवर्तन लाने में अग्रणी भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं। यहां बात हो रही है सीहोर वाले पंडित प्रदीप मिश्रा और बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 18, 2024 6:03 अपराह्न | Updated: नवम्बर 19, 2024 2:48 अपराह्न

Dhirendra Shastri vs Pradeep Mishra
Follow Us
---Advertisement---

Dhirendra Shastri vs Pradeep Mishra: मध्य प्रदेश के दो संत सनातनियों में परिवर्तन लाने में अग्रणी भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं। यहां बात हो रही है सीहोर वाले पंडित प्रदीप मिश्रा और बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की। दोनों संत अपने-अपने तौर- तरीकों से हिंदू समुदाय को जागरुक करते नजर आ रहे हैं। पंडित प्रदीप मिश्रा (Pradeep Mishra) का कहना है कि “हिंदू राष्ट्र के लिए वर्ग को जागरूक होना होगा। आपको राष्ट्र बचाना है। सवाल ये है कि आपके घर में कितने हथियार हैं?”

धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री का मत पंडित प्रदीप मिश्रा से थोड़ा भिन्न है। उनका कहना है कि “हमें तलवारों के बल पर नहीं बल्कि विचारों से सनातनियों में परिवर्तन लाना है।” धीरेन्द्र शास्त्री (Dhirendra Krishna Shastri) और पंडित प्रदीप मिश्रा के विचारों में भिन्नता को लेकर खूब चर्चा है। दोनों की मंजिल एक है, पर रास्ता अलग-अलग बताया जा रहा है। तमाम चर्चाओं के बाद सवाल ये उठ रहे हैं कि सनातनियों में में परिवर्तन लाने की ये कैसी तैयारी है?

Dhirendra Shastri और Pandit Pradeep Mishra के मत पर छिड़ी चर्चा!

धीरेन्द्र शास्त्री (Dhirendra Shastri) 21 नवंबर से 29 नवंबर तक बागेश्वर धाम से ओरछा धाम तक पदयात्रा करेंगे। उनकी इस यात्रा को ‘सनातन हिंदू एकता पदयात्रा’ नाम दिया गया है। धीरेन्द्र शास्त्री की इस पदयात्रा का लक्ष्य जात-पात, अमीरी-गरीबी से मुक्त समाज का निर्माण करना है। इससे हिंदू समुदाय में एकजुटता आ सकेगी।

बागेश्वर धाम (Bageshwar Dham) पीठाधीश्वर ने इस यात्रा से पहले आ छतरपुर में मीडिया से बीत की। उन्होंने कहा कि “हमें तलवारों के बजाय विचारों से सभी सनातनियों में परिवर्तन लाना है।” उनके इस बयान को लेकर खूब सुर्खियां बन रही हैं।

सीहोरे वाले बाबा के नाम से मशहूर प्रदीप मिश्रा (Pandit Pradeep Mishra) भी कुछ ऐसे ही नक्शे कदम पर चलते नजर आ रहे हैं। वे भी हिंदू समुदाय से एक होने की अपील करते हैं। इसी क्रम में आज पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा कि “जब धर्म रूपी घर नहीं रहेगा, तो जातियों का क्या करोगे? अभी हम पूछेंगे कि सनातनियों के घर में कितनी तलवारें हैं? सनातनियों के घर में कितने डंडे, कितने फर्से, कितने औजार है? मालूम पड़ा एक तो पड़ी होगी, उसमें भी जंग लग रही होगी।” पंडित प्रदीप मिश्रा के इस बयान को लेकर खूब सुर्खियां बन रही हैं।

भारत भव्य बनाने की तैयारी में Dhirendra Krishna Shastri

बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर भारत को भव्य बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं। उनकी मानें तो हिंदू समुदाय से जात-पात, अमीरी-गरीबी खत्म होने के बाद ही एकजुटता का प्रसार हो सकेगा। इससे हिंदू एकजुट रह कर सभी चुनौतियों का सामना कर सकेंगे। यही वजह है कि धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री सनातन हिंदू एकता पदयात्रा निकाल रहे हैं। उनका कहना है कि “हम सोए सनातनी भारतीय को जगायेंगे, हम भारत भव्य बनायेंगे।”

सनातनियों में परिवर्तन लाने की तैयारी में धीरेन्द्र शास्त्री और प्रदीप मिश्रा

पंडित प्रदीप मिश्रा (Pandit Pradeep Mishra) और बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेन्द्र शास्त्री द्वारा सनातनियों में परिवर्तन लाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की चर्चा जोरों पर है। दोनों संतों का दावा है कि जात-पात और छुआछूत की भावना का समापन होने के साथ लोगों के बीच एकजुटता का भाव जागृत हो सकेगा। हालांकि, प्रदीप मिश्रा और धीरेन्द्र शास्त्री के अपने-अपने तरीके हैं जिसका इस्तेमाल कर वे अपनी बात रख रहे हैं। यही वजह है कि सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर पूछा जा रहा है कि सनातनियों में परिवर्तन लाने की ये कैसी तैयारी है?

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 12, 2026

CM Yogi Adityanath

अगस्त 12, 2026

Punjab News

अगस्त 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 12, 2026

Pan Masala Packaging

अगस्त 12, 2026