Former CM Kamal Nath ने नव निर्वाचित नगर पालिका के सदस्यों को दिलाई शपथ, बीजेपी पर साधा निशाना

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ शुक्रवार को पीथमपुर के दौरे पर पहुंचे। यहां पर पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री निर्वाचित नगर पालिका सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए।

Former CM Kamal Nath:  मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ शुक्रवार को अलग – अलग जिलों के दौरे पर हैं। ऐसे में शुक्रवार की सुबह उन्होंने अपने दौरे की शुरुआत पीथमपुर से की। पीथमपुर पहुंच कर पूर्व मुख्यमंत्री ने नव निर्वाचित नगर पालिका के सदस्यों को शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। सुबह 10 बजे के करीब कमलनाथ का हेलीकाप्टर धन्नड स्थित मुख्य नगर पालिका कार्यालय पहुंचा। यहां पर पीथमपुर के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष समेत हजारों की संख्या में लोग आए हुए थे। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। प्रदेश अध्यक्ष ने चुनावी साल में बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा है कि ” मामा की सरकार ने कुछ काम नहीं किया है। यह सरकार केवल देश में महंगाई बढ़ाने का काम कर रह है, इसलिए ऐसी सरकारों से हमें बचकर रहना चाहिए।”

बीजेपी पर कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने साधा निशाना

मध्य प्रदेश में साल के अंत तक विधानसभा का चुनाव होना है। ऐसे में पार्टियों की तरफ से आरोप – प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शुक्रवार को जैसे ही पीथमपुर पहुंचें बीजेपी पर तंज कसना शुरू कर दिया। बता दें पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का आरोप है पिछले 3 सालों में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने किसी भी तरह का काम नहीं किया। उन्होंने आरोप लगते हुए कहा कि राज्य के युवा रोजगार के लिए दर – दर की ठोंकरे खा रहे हैं लेकिन शिवराज सिंह की आंखें नहीं खुल रही हैं।

ये भी पढ़ें: AAP In MP Election 2023: इस दिन से  CM Mann संग MP के चुनावी रण में उतरेंगे CM Kejriwal, जानें कितने सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

नगरपालिका में मिले जीत से दिखें उत्साहित

नगरपालिका के चुनाव में कांग्रेस को मिली जीत के बाद पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ काफी खुश दिखाई दे रहे हैं। अपने कामों के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने जितना काम 2 साल में कर दिया था मामा वह काम पिछले 15 सालों में नहीं कर पाए। ऐसे में अगर मध्य प्रदेश की जनता एक बार फिर अपना भरोसा कांग्रेस पर जताती है तो निश्चित रूप से मध्य प्रदेश में दोगुनी रफ्तार से विकास होगा।

ये भी पढ़ें: Umesh Pal Murder Case में माफिया अतीक की बीवी फरार, जानें क्या है प्रशासन का बुलडोजर

Exit mobile version