---Advertisement---

MP Election 2023: CM शिवराज पर बड़ी बात बोल गए कन्हैया कुमार, कहा- ‘कृष्ण ने किया था अपने मामा का वध, अब आपकी बारी’

MP Election 2023: कन्हैया कुमार ने हमला करते हुए कहा कि ये लोग 20 साल से सरकार चला रहे हैं, लेकिन चुनाव से ठीक पहले इन्हें 'लाडली बहनाओं' की याद आ गई।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जुलाई 31, 2023 12:35 अपराह्न

Kanhaiya kumar
Follow Us
---Advertisement---

MP Election 2023: मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में अब ज्यादा समय नहीं रह गया है। राज्य की सभी पार्टियां चुनाव की तैयारियों में जुट गई हैं। इसी बीच कांग्रेस और BJP के नेताओं में जुबानी जंग भी शुरू हो गई है।

कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने MP के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधा है। उन्होंने कृष्ण लीला का उल्लेख करते हुए कहा कि मेरा नाम भी कन्हैया है, यानी कृष्ण। यादा रखिएगा श्री कृष्ण ने अपने ‘मामा’ कंस का वध किया था। आपको भी लोग ‘मामा’ करते हैं, अब आपकी बारी है।

‘अपने बेटे को विदेश में पढ़ा रहे CM शिवराज’

कन्हैया कुमार ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री राज्य के विकास की बड़ी-बड़ी बात करतें है। कहते हैं की राज्य में एक से बढ़कर एक विश्वविद्यालय है। लेकिन, जब खुद के बेटे को पढ़ाने की बात आई तो उसे विदेश भेज दिया।

क्या CM शिवराज बता पाएंगे की उन्होंने ऐसा क्यों किया ? क्या उनके बेटे के लायक कोई भी विश्वविद्यालय प्रध्य प्रदेश में नहीं था, या वो उसे यहां पढ़ाना ही नहीं चाहते, क्योंकि वे जानते हैं की यहां के विश्वविद्यालयों में किस दर्ज की पढ़ाई होती है। उन्होंने कहा कि अगर आप सोचते हैं की ऐसे विकास होगा तो भूल जाइए। क्योंकि CM को आपकी कोई परवा नहीं है।

प्रदेश की जनता को लूट रही BJP सरकार

इस दौरान कन्हैया कुमार ने BJP सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि MP में भाजपा 20 सालों से सरकार चला रही है। लेकिन, इतने सालों में क्या बदला, कुछ नहीं। उन्होंने कहा कि आज जब चुनाव नजदीक हैं तो इन्हें जनता की याद आ रही है। ये जल्द से जल्द अपने वादे पूरे करने में लगे हुए हैं।

उन्होंने कहा कि बीते दिनों CM शिवराज ने ‘लाडली बहनों’ को 2000 रुपये देने का ऐलान किया था, लेकिन क्या वे इन पैसों से अपना घर चला पाएंगी ? कन्हैया कुमार ने कहा आज सिलेंडर 1400 रुपये पहुंच गया है। महंगाई लोगों की कमर तोड़ रही है। ऐसे में क्या 2000 रुपये से कोई अपना घर चला पाएगा, ये समझ से परे है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

हरपाल सिंह चीमा

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026