---Advertisement---

Ladli Behna Yojana: ई-केवाईसी, बायोमेट्रिक सत्यापन या कुछ और? कहीं इस वजह से तो नहीं अटक गई लाडली बहना योजना की 33वीं किस्त, जानें

Ladli Behna Yojana की 33वीं किस्त आज सीएम मोहन यादव द्वारा जारी कर दी गई है। जिन महिलाओं के खाते में योजना की धनराशि नहीं पहुंची है, वे ई-केवाईसी, बायोमेट्रिक सत्यापन या अन्य कुछ कारणों को दुरुस्त कर योजना का लाभ उठा सकती हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: फ़रवरी 14, 2026 6:19 अपराह्न

Ladli Behna Yojana
Follow Us
---Advertisement---

Ladli Behna Yojana: करोड़ों महिलाओं के इंतजार पर विराम लगाते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने उन्हें महाशिवरात्रि से पहले तोहफा दिया है। सीएम मोहन यादव ने आज खंडवा जिले के पंधाना में आयोजित कार्यक्रम के दौरान लाभार्थी महिलाओं के खाते में लाडली बहना योजना की 33वीं किस्त जारी कर दी है। इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम से करीब 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में 1500-1500 रुपए भेजे गए हैं।

तमाम ऐसी महिलाएं होंगी जिनके खाते में लाडली बहना योजना की 33वीं किस्त नहीं गई होगी। ई-केवाईसी, बायोमेट्रिक सत्यापन या बैंक खाते में डीबीटी का सक्रिय न होना इसका प्रमुख कारण हो सकता है। इन वजहों से लाडली बहनों की किस्त अटक सकती है। इसे दुरुस्त कर आप अगली किस्त का नुकसान होने से बच सकती हैं।

कहीं इस वजह से तो नहीं अटक गई Ladli Behna Yojana की 33वीं किस्त!

दरअसल, आज सीएम मोहन यादव ने करीब 1.25 करोड़ महिलाओं के खाते में सीधे लाडली बहना योजना की 33वीं किस्त जारी की है। हालांकि, ढ़ेर सारी ऐसी महिलाएं होंगी जिनके खाते में शायद ये रकम ना पहुंचा हो। इसकी प्रमुख वजह बैंक खाते का आधार कार्ड से लिंक न होना, ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरा न होना, समग्र आईडी डिलीट होना या बायोमेट्रिक सत्यापन न होना हो सकता है।

इससे इतर यदि बैंक खाते में डीबीटी सक्रिय नहीं है या लाभार्थी महिला की उम्र 60 वर्ष पूरी हो चुकी है, तो भी उनके खाते में लाडली बहना योजना की 33वीं किस्त नहीं जाएगी। ऐसे में जो भी ऐसी लाभार्थी महिलाएं वो फटाफट अपनी तैयारी दुरुस्त कर लें, ताकि भविष्य में उन्हें असुविधा का सामना न करना पड़े।

लाभार्थी सूची में ऐसे चेक कर सकते हैं अपना नाम

राज्य की करीब 1.25 करोड़ महिलाओं को लाडली बहना योजना का लाभ मिलता है। इसके लिए मध्य प्रदेश सरकार ने आज 14 फरवरी को 1836 करोड़ रुपए व्यय किए हैं। इस धनराशि की मदद से लाभार्थियों के खाते में 1500-1500 रुपए ट्रांसफर हुए हैं। इनमें भी कई ऐसी महिलाएं होंगी जिन्हें भुगतान की जानकारी शायद न हो।

ऐसी महिलाएं ऑफिशल पोर्टल cmladlibahna.mp.gov.in पर जाकर पेमेंट का स्टेटस चेक कर सकती हैं। इसके लिए साइट पर मोबाइल नंबर और ओटीपी दर्ज कर फाइनल लिस्ट या आवेदन एवं भुगतान की स्थिति का ऑप्शन सेलेक्ट करना होगा। इसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर या आईडी डाल कर ओटीपी सबमिट करनी होगी। ऐसा करते ही आपको पेमेंट का स्टेटस नजर आएगा। इस प्रकार आप अपने मन का संशय दूर कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

PM Modi

अप्रैल 16, 2026

कल का मौसम 17 April 2026

अप्रैल 16, 2026

Heatwave Alert 17 April 2026

अप्रैल 16, 2026

Anurag Dhanda

अप्रैल 16, 2026

Delhi Viral Video

अप्रैल 16, 2026

Bhagwant Mann

अप्रैल 16, 2026