CM Mohan Yadav: खाड़ी देश पश्चिम एशिया में छिड़े संघर्ष का दंश झेल रहे हैं। इसका असर ईंधन का आपूर्ति पर भी पड़ता नजर आ रहा है। कच्चे तेल की कीमतें आसमान छू रही हैं। हालिया स्थिति का मूल्यांकन करते हुए भारत सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी में भारी कटौती की है।
भारत सरकार के इस फैसले का सीएम मोहन यादव ने खुलकर स्वागत किया है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने इसकी अहमियत पर प्रकाश डालते हुए फैसले को सराहनीय बताया है। सीएम मोहन यादव ने कहा कि आम उपभोक्ताओं पर कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों का असर न पड़े, इसके लिए भी यह निर्णय महत्वपूर्ण है।
भारत सरकार के फैसले पर CM Mohan Yadav की प्रतिक्रिया!
सीएम मोहन यादव ने पेट्रोल-डीजल पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी हटाने के संदर्भ में लिए गए फैसले का स्वागत किया है।
घरेलू खपत के लिए पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार द्वारा केंद्रीय उत्पाद शुल्क में कमी करने से भारत में खाड़ी युद्ध के चलते पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने में अत्यंत सहायता मिलेगी।
कच्चे तेल की बढ़ रही कीमतों का असर आम उपभोक्ताओं पर न पड़े, इसके लिए भी यह निर्णय… https://t.co/Jv82KXAC6U
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) March 27, 2026
मुख्यमंत्री के आधिकारिक एक्स हैंडल से पोस्ट जारी कर लिखा गया है कि “घरेलू खपत के लिए पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार द्वारा केंद्रीय उत्पाद शुल्क में कमी करने से भारत में खाड़ी युद्ध के चलते पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने में अत्यंत सहायता मिलेगी। कच्चे तेल की बढ़ रही कीमतों का असर आम उपभोक्ताओं पर न पड़े, इसके लिए भी यह निर्णय महत्वपूर्ण है। भारत सरकार के इस निर्णय का मैं स्वागत करता हूं। पीएम मोदी का इस निर्णय के लिए हृदय से आभार।”
मिडिल ईस्ट में संघर्ष के बीच पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में कटौती
ईरान पर अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमलों के बाद मिडिल ईस्ट में स्थिति तनावपूर्ण है। इस युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमतें आसमान छू रही हैं। भारत सरकार ने स्थिति का मूल्यांकन करते हुए देश में पेट्रोल-डीजल पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी में भारी कटौती की है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारण ने देशवासियों से इस संदर्भ में खबर साझा की।
वित्त मंत्री ने बताया कि पेट्रोल-डीजल पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क में 10 रुपये प्रति लीटर की कमी की गई है। इससे उपभोक्ताओं को बढ़ती कीमतों से सुरक्षा मिलेगी। इसके अलावा, डीजल के निर्यात पर 21.5 रुपए प्रति लीटर और एटीएफ पर 29.5 रुपए प्रति लीटर का शुल्क लगाया गया है। इससे घरेलू खपत के लिए इन उत्पादों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित होगी। सीएम मोहन यादव ने केन्द्र के इस फैसले का स्वागत किया है।
