---Advertisement---

आवास योजना को गति देकर लोगों का सपना साकार कर रही Mohan Yadav सरकार! 98% से ज्यादा ग्राउंडिंग के साथ देश में बनी अव्वल

सीएम Mohan Yadav के नेतृत्व वाली मध्य प्रदेश सरकार राज्य में हर जरूरतमंद तक आवास की पहुंच सुनिश्चित कर रही है। सरकार का लक्ष्य है कि कोई परिवार वंचित न रहे और सभी के सिर पर छत का साया हो।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मई 16, 2026 4:58 अपराह्न

Mohan Yadav
Follow Us
---Advertisement---

Mohan Yadav: मध्य प्रदेश में लोगों के पक्के मकान का सपना साकार हो रहा है। पीएम आवास योजना ग्रामीण से लेकर शहरी तक में सरकार लगातार लोगों तक लाभ पहुंचा रही है। सीएम मोहन यादव का सख्त निर्देश है कि कोई बेघर योजना से वंचित न रहे इसका खास ख्याल रखा जाए। इसी क्रम में राज्य सरकार आवास योजना को गति देकर लोगों का सपना साकार कर रही है। इसका असर ये है कि पीएम आवास योजना (शहरी) के उत्कृष्ट क्रियान्वयन में राज्य देश में सबसे आगे है। मोहन यादव के नेतृत्व वाली सरकार 10 लाख से अधिक आवास स्वीकृत कर चुकी है।

आवास योजना को गति दे रही Mohan Yadav सरकार!

मध्य प्रदेश की बीजेपी सरकार राज्य में आवास योजना को गति दे रही है। हर जरूरतमंद तक योजना की पहुंच सुनिश्चित की जा रही है।

आंकड़ों पर नजर डालें तो पीएम आवास योजना (शहरी) के उत्कृष्ट क्रियान्वयन में एमपी देश में नंबर पर है। सूबे में 98.04 फीसदी ग्राउंडिंग के काम हुए हैं। राज्य में 10 लाख से अधिक आवास स्वीकृत हो चुके हैं। सरकार द्वारा 9 लाख से अधिक आवास हितग्राहियों को वितरित किया जा चुका है। सीएम मोहन यादव की सरकार केन्द्र की इस योजना को गति देकर लोगों के पक्के घर बनाने का सपना साकार कर रही है। इससे बेघरों को घर मिल रहा है और वे सुरक्षित व सशक्त होकर मध्य प्रदेश की विकास को रफ्तार दे रहे हैं।

ग्रामीण इलाकों में भी साकार हो रहा पक्के घर का सपना!

राज्य के ग्रामीण इलाकों में भी लोगों के पक्के घर का सपना साकार हो रहा है। पीएम आवास योजना ग्रामीण को भी गति दी जा रही है। इसके तहत लाभार्थियों को मकान बनाने के लिए 1.20 लाख की आर्थिक सहायता तीन किस्तों में सीधे बैंक खाते में दी जाती है। तय नियम व शर्तों का पालन करने वाले परिवार आवास योजना का लाभ उठाने के पात्र हैं। सीएम मोहन यादव के नेतृत्व वाली सरकार का लक्ष्य है कि राज्य को कोई जरूरतमंद परिवार योजना के लाभ लेने से वंचित न रहे। इस दिशा में लोगों को जागरूक कर आवास योजना का लाभ दिलाया जा रहा है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मई 16, 2026

Darbhanga Airport

मई 16, 2026

Ganga Expressway

मई 16, 2026

Viral Video

मई 16, 2026

Ghaziabad News

मई 16, 2026

CM Yogi Adityanath

मई 16, 2026