Mohan Yadav: उद्यम जगत को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने की कोशिश जारी है। यहां बात मध्य प्रदेश के संदर्भ में हो रही है जहां सरकार की ओर से ढ़ेर सारे प्रयास किए जा रहे हैं। सीएम मोहन यादव के निर्देशानुसार मध्य प्रदेश का उद्यम विभाग लगातार सूबे की अर्थव्यवस्था को गति देने का काम कर रहा है। यही वजह है कि मध्य प्रदेश स्टार्टअप और इनोवेशन का उभरता केन्द्र बन रहा है। मोहन यादव सरकार की ओर से एग्रीटेक, हेल्थटेक, स्किलटेक, ग्रीन इनोवेशन जैसे क्षेत्र में स्टार्टअप को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसका सकारात्मक असर सूबे की अर्थव्यवस्था पर पड़ रहा है।
स्टार्टअप्स को बढ़ावा दे रही Mohan Yadav सरकार
मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व वाली मध्य प्रदेश सरकार सूबे में स्टार्टअप्स को बढ़ावा दे रही है।
नई सोच, नई तकनीक, नए अवसर
इनोवेशन और स्टार्टअप्स का उभरता हब ‘मध्यप्रदेश’
✳️युवा उद्यमियों के सपनों को मिल रही उड़ान @DrMohanYadav51 @minmpmsme #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh pic.twitter.com/I51ouO2vuG
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) April 6, 2026
इससे जुड़ा एक ब्योरा मुख्यमंत्री कार्यालय से साझा किया गया है। इसके तहत मोहन यादव सरकार ने राजधानी भोपाल में प्रदेश की पहली नॉलेज और एआई सिटी का विकास किया है। बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन को सरकार साइंस सिटी के रूप में विकसित कर रही है। एग्रीटेक, हेल्थटेक, स्किलटेक, ग्रीन इनोवेशन जैसे क्षेत्र में स्टार्टअप को बढ़ावा दिया जा रहा है। इन सबका प्रमाण ये है कि मध्य प्रदेश आज इनोवेशन और स्टार्टअप्स का उभरता हब बन चुका है। मोहन यादव सरकार के प्रयासों से युवा उद्यमियों के सपनों को उड़ान मिल रही है।
युवा उद्यमियों के लिए खुल रहे अवसरों के द्वार!
मध्य प्रदेश सरकार के प्रयासों से राज्य में स्टार्टअप को बढ़ावा मिल रहा है। इसका सीधा असर युवा उद्यमियों पर देखने को मिला है। उद्यमियों के लिए अवसरों के द्वार खुल रहे हैं। मोहन यादव सरकार की पहल से स्टार्टअप को बढ़ावा मिलना कई संभावनाओं की ओर इशारा कर रहा है। इससे युवा उद्यमी आर्थिक रूप से सशक्त और मजबूत हो रहे हैं। साथ ही वे अपने व्यवसाय का विस्तार कर रहे हैं। इसका सकारात्मक असर देखने को मिल रहा है। जहां एक ओर सूबे की अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है, वहीं दूसरी ओर स्वरोजगार के माध्यम भी बढ़े हैं जो युवा उद्यमियों को नई उड़ान दे रहे हैं।
