---Advertisement---

Mohan Yadav: इंडस्ट्रियल विस्तार से समृद्धि की ओर एमपी, औद्योगिक कॉरिडोर और एडवांस औद्योगिक पार्क से पैदा हो रहे रोजगार के नए अवसर

Mohan Yadav: मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार राज्य के किसानों के साथ-साथ औद्योगिक विकास पर भी बराबरी से ध्यान दे रही है। बीजेपी सरकार ने औद्योगिक सेक्टर में कई अहम कार्य किए हैं, जिससे लोगों को रोजगार के नए मौके मिल रहे हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 9, 2026 1:55 अपराह्न

Mohan Yadav
Follow Us
---Advertisement---

Mohan Yadav: मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार किसानों के हित के साथ-साथ औद्योगिक क्रांति लाकर राज्य को समृद्ध बनाने की ओर बढ़ रहा है। बीजेपी यानी भारतीय जनता पार्टी की सरकार राज्य को औद्योगिक विस्तार से समृद्धि की ओर लेकर जा रही है। इसी कड़ी में प्रदेश में विकसित हो रहे औद्योगिक कॉरिडोर, अत्याधुनिक औद्योगिक पार्क और निवेश अनुकूल नीतियों के माध्यम से रोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं। साथ ही आर्थिक समृद्धि का मार्ग प्रशस्त हो रहा है। एमपी सरकार ने इंडस्ट्रियल क्षेत्र में प्रगति हासिल करने के लिए कई कदम उठाए हैं। एमपी में नए उद्योगों की स्थापना हुई है। पुराने उद्योगों का विस्तार किया गया है और इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने पर बल दिया जा रहा है। इसके अलावा, सबसे जरूरी निवेश बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है।

मोहन यादव सरकार ने औद्योगिक विकास के लिए किए कई कार्य

बीजेपी सरकार ने एमपी को मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की दिशा में कई खास कदम उठाए हैं। मध्य प्रदेश में औद्योगिक विकास के लिए मोहन यादव ने कई सेक्टरों को प्रगति करने का अवसर प्रदान किया है। एमपी सरकार ने ऑटोमोबाइल, टेक्सटाइल, फार्मा और फूड प्रोसेसिंग में तेजी से कार्य किया है। इसके अलावा, इंदौर और भोपाल प्रमुख औद्योगिक केंद्र के रूप से उभरकर सामने आए हैं। प्रदेश में औद्योगिक डेवलेपमेंट को रफ्तार देने के लिए एमपी सरकार ने बुनियादी ढांचे को मजबूत किया है। इस दौरान सरकार ने सड़क, रेल और बिजली में सुधार किया है। बीजेपी सरकार के इन तमाम प्रयासों की बदौलत ही एमपी अपने विकसित राज्य के टारगेट को हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध है।

मोहन यादव की अगुवाई में सरकार किसानों को कर रही सशक्त

वहीं, पिछले दिन सीएम मोहन यादव ने ‘कृषि मंथन’ आयोजन में भाग लिया। इस दौरान सीएम मोहन ने कहा, ‘किसानों के अनुभव, विज्ञान के नवाचार, सरकार की नीतियों और बाजार की संभावनाओं को एक सूत्र में पिरोने का सशक्त प्रयास है ‘कृषि मंथन’ कार्यशाला।’

वरिष्ठ बीजेपी लीडर ने आगे कहा, ‘आज जबलपुर में आयोजित ‘कृषि मंथन’ कार्यक्रम में जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय के नवीन प्रशासनिक भवन, स्वचालित तरल जैव उर्वरक उत्पादन इकाई, नरसिंहपुर में गन्ना अनुसंधान केंद्र के प्रशासनिक भवन, बालाघाट में कौशल विकास केंद्र और रीवा में कृषि विस्तार केंद्र का लोकार्पण किया। इस दौरान जवाहर चारा डिजिटल स्कैनर ट्रैकिंग ऐप का विमोचन करने के साथ ही 10 कृषि स्टार्टअप्स को प्रशस्ति पत्र और हितग्राहियों को हितलाभ भी वितरित किए।’

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Punjab News

अगस्त 28, 2026

CBSE Class 12 Supplementary Result 2026

अगस्त 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 28, 2026

Sonia Gandhi

अगस्त 28, 2026