CM Mohan Yadav: बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना मध्य प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। इस क्रम में सीएम मोहन यादव के निर्देशानुसार राज्य का शिक्षा विभाग कई प्रयास कर रहा है। आरटीई प्रवेश उन्हीं प्रयासों में से एक है जिसका लाभ व्यापक तौर पर राज्य के छात्रों और अभिवावकों को होगा।
इस पहल के तहत सीएम मोहन यादव की सरकार बच्चों को निजी स्कूलों में मुफ्त दाखिला दे रही है। इसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 28 मार्च, 2026 तय की गई है। 28 मार्च से पहले आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर बच्चे निजी स्कूलों में मुफ्त दाखिला के लिए दावेदारी पेश कर सकते हैं। इस मुहिम में सफलता मिलने पर लाभार्थी छात्रों के अभिवावकों की भारी बचत हो सकेगी।
प्राइवेट स्कूलों में मुफ्त दाखिला दिलाएगी CM Mohan Yadav की सरकार!
मध्य प्रदेश में आरटीई (राइट टू एजुकेशन एक्ट) के तहत सूबे की सरकार बच्चों को निजी स्कूलों में भी मुफ्त दाखिला दिलाएगी। इसके लिए आरटीई एडमिशन फॉर्म भरना जरूरी है। अभिवावक अपने बच्चों के नाम से 28 मार्च से पहले एडमिशन फॉर्म भरकर योजना का लाभ उठा सकते हैं। आवेदन पूरा होने के बाद 30 मार्च तक सत्यापन की प्रक्रिया चलेगी।
मध्यप्रदेश सरकार का संकल्प
हर बच्चे को मिले गुणवत्तापूर्ण शिक्षाशिक्षा का अधिकार (RTE) अधिनियम अंतर्गत निजी स्कूलों में
प्रवेश का मिल रहा अवसरअपने बच्चों के नि:शुल्क एडमिशन के लिए अभिभावक कर सकते हैं https://t.co/31au8c6wro पर आवेदन
🔹आवेदन की अंतिम तिथि -28 मार्च 2026… pic.twitter.com/TOdo4GF5SL
— Jansampark MP (@JansamparkMP) March 19, 2026
इस प्रक्रिया के पूरा होने के बाद 2 अप्रैल को ऑनलाइन लॉटरी के तहत पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस के जरिए नतीजें पहुंचेंगे। अभिवावकों को एसएमएस द्वारा बताया जाएगा कि उनके बच्चों का चयन निजी स्कूलों में दाखिला के लिए हुआ है या नहीं। नतीजों की घोषणा के साथ ही सीएम मोहन यादव की सरकार स्कूलों का आवंटन भी करेगी।
सनद रहे कि नर्सरी, केजी-1, केजी-2 में दाखिला के लिए बच्चे की उम्र 3-4.5 वर्ष के बीच होनी चाहिए। कक्षा-1 में दाखिले के लिए छात्र की उम्र 6-7.5 साल होनी चाहिए। ऐसी स्थिति में चयनित बच्चों का दाखिला मुफ्त में आवंटित स्कूलों में हो सकेगा। इसके लिए अभिवावकों को अपनी जेब से पैसे खर्च करने की कोई जरूरत नहीं होगी।
असुविधा की स्थिति में आधिकारिक पोर्टल का लें सहारा!
यदि मध्य प्रदेश के मूल निवासियों को आरटीई एडमिशन स्कीम का लाभ उठाने में असुविधा हो रही हो, तो वे आधिकारिक पोर्टल का सहारा ले सकते हैं। बच्चों के अभिवावद rteportal.mp.gov.in पर जाकर सारी जानकारी हासिल कर सकते हैं। या जिला परियोजना कार्यालय, विकासखंड स्रोत केंद्र या नजदीकी जनशिक्षा केंद्र से भी जानकारी हासिल कर असुविधा दूर की जा सकती है।
