---Advertisement---

शांत मन सफलता की कुंजी! विद्यार्थियों के हित में Mohan Yadav सरकार की पहल, विशेष ‘मनोबल सत्र’ आयोजन से छात्रों को कर रही सशक्त

मुख्यमंत्री Mohan Yadav के नेतृत्व वाली सरकार विद्यार्थियों के हित को ध्यान में रखते हुए विशेष 'मनोबल सत्र' का आयोजन कर रही है। इस सत्र का उद्देश्य विद्यार्थियों को मानसिक रूप से सशक्त बनाना है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मार्च 16, 2026 2:31 अपराह्न

Mohan Yadav
Follow Us
---Advertisement---

Mohan Yadav: छात्रों को सशक्त करने की दिशा में मध्य प्रदेश सरकार की अहम पहल सामने आई है। सीएम मोहन यादव के नेतृत्व वाली सरकार ने विद्यार्थियों के समक्ष आने वाली तनावपूर्ण स्थिति की सुधि लेते हुए खास मनोबल सत्र का आयोजन शुरू किया है।

मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा शुरू की गई इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को मानसिक रूप से सशक्त करना है। सीएम मोहन यादव के मार्गदर्शन और उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार के नेतृत्व में विभाग मनोबल सत्र का आयोजन कर विद्यार्थियों के भीतर आत्मविश्वास का भाव पैदा करने की पहल कर रहा है।

विद्यार्थियों के लिए Mohan Yadav सरकार की खास पहल!

सीएम मोहन यादव के नेतृत्व वाली मध्य प्रदेश सरकार द्वारा विद्यार्थियों के हित का ध्यान रखते हुए विशेष मनोबल सत्र का आयोजन किया जा रहा है। इस सत्र के माध्यम से विभिन्न विषयों के विशेषज्ञ छात्रों को तनाव प्रबंधन के प्रभावी उपाय बताने के साथ सकारात्मक सोच रखने के लिए प्रेरित करते हैं।

उच्च शिक्षा विभाग द्वारा ऑनलाइन मोड में कार्यक्रम का आयोजन कर विद्यार्थियों को प्रेरित करने का काम किया जा रहा है। इन विशेष मनोबल सत्रों में विद्यार्थियों को मानसिक रूप से सशक्त बनाने और उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने लिए शिक्षा दी जाती है। मोहन यादव सरकार की पहल के तहत 13 मार्च से मनोबल सत्र की शुरुआत की जा चुकी है जो 17 मार्च तक चलेगी।

परीक्षार्थियों को मिल रहा सरकारी पहल का लाभ! 

एमपी सरकार की पहल का सीधा लाभ परीक्षार्थियों को मिल रहा है। राज्य बोर्ड की परीक्षा जारी है जिसमें लाखों की संख्या में विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। उनमें से तमाम ऐसे भी हैं जो परीक्षा के दबाव में आकर मानसिक रूप से परेशान नजर आते हैं। ऐसे तमाम विद्यार्थियों को मनोबल सत्र का सीधा लाभ मिल रहा है।

परीक्षार्थी मनोबल सत्र का हिस्सा बनकर पढ़ाई के दौरान पड़ने वाले मानसिक दबाव से मुक्ति की तरकीब सीख रहे हैं। इसके साथ ही छात्रों को तनाव प्रबंधन के अन्य तमाम प्रभावी उपाय बताए जा रहे हैं जिससे व्यापक तौर पर उन्हें लाभ मिल रहा है। विद्यार्थी अपने मन को शांत रखने में कामयाब होते हुए सफलता की ओर बढ़ रहे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 11 May 2026

मई 10, 2026

Mohan Yadav

मई 10, 2026

मई 10, 2026

CM Yogi Adityanath

मई 10, 2026

कल का मौसम 11 May 2026

मई 10, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 10, 2026