---Advertisement---

PM स्वनिधि योजना की मध्य प्रदेश में उपलब्धि! रेहड़ी-पटरी वालों को सशक्त कर रही Mohan Yadav सरकार, लाखों स्ट्रीट वेंडर्स को फायदा

मुख्यमंत्री Mohan Yadav के नेतृत्व वाली सरकार की देख-रेख में पीएम स्वनिधि योजना मध्य प्रदेश में नई ऊंचाई छू रही है। इसके तहत लाखों स्ट्रीट वेंडर्स को फायदा पहुंचाते हुए अर्थव्यवस्था को गति दी जा रही है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अप्रैल 2, 2026 4:22 अपराह्न

Mohan Yadav
Follow Us
---Advertisement---

Mohan Yadav: मध्य प्रदेश में हर वर्गों के कल्याण हेतु सीएम मोहन यादव की सरकार लगातार प्रयासरत है। इस क्रम में कई योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। आज पीएम स्वनिधि योजना की चर्चा इसी क्रम में हो रही है जिसकी बड़ी उपलब्धि मध्य प्रदेश में देखने को मिली है।

सीएम मोहन यादव की पहल से स्वनिधि योजना का लाभ लाखों स्ट्रीट वेंडर्स को मिला है। सरकार शहरी स्ट्रीट वेंडर्स को आसान कार्यशील पूंजी उपलब्ध करा कर उन्हें सशक्त करने का काम कर रही है। आत्मनिर्भर एमपी की दिशा में पहल करते हुए अब तक प्रदेश में 9.89 लाख से अधिक स्ट्रीट वेंडर्स को योजना का लाभ उपलब्ध कराया गया है।

रेहड़ी-पटरी वालों को सशक्त कर रही Mohan Yadav सरकार

सीएम मोहन यादव के नेतृत्व वाली मध्य प्रदेश सरकार राज्य में लाखों रेहड़ी-पटरी वालों को सशक्त करने का काम कर रही है।

इसी क्रम में पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत एमपी के 9.89 लाख से अधिक स्ट्रीट वेंडर्स को लाभान्वित कराया गया है। इसके तहत सरकार ने 15.62 लाख रुपए से अधिक ऋण प्रकरण स्वीकृत कर 2616 करोड़ रुपए का वितरण किया है। इससे रेहड़ी-पटरी वाले व अन्य छोटे व्यापारी सशक्त हो रहे हैं।

सड़क किनारे व्यवसाय बढ़ने से स्वरोजगार के अवसरों का सृजन हो रहा है। पीएम स्वनिधि योजना की मदद से छोटे व्यवसायों को पुनः स्थापित कर रेहड़ी पटरी वालों को और सशक्त बनाने की कवायद जारी है। इससे स्वरोजगार का संबल बढ़ रहा है और मध्य प्रदेश की अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही है।

स्वरोजगार के अवसरों का हो रहा सृजन

शासन की पहल से रेहड़ी-पटरी वालों का व्यवसाय फल-फूल रहा है। इससे स्वरोजगार के अवसरों का सृजन भी हो रहा है। छोटे व्यवसाय बढ़ रहे हैं। योजनाओं की पहुंच सीधा हो रही है। इसकी मदद से व्यवसायी सरकारी ऋण हासिल कर उद्योग को गति दे रहे हैं। इसका असर मध्य प्रदेश की अर्थव्यवस्था के साथ रोजगार के अवसरों के सृजन पर भी देखने को मिल रहा है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Mohan Yadav

मई 25, 2026

Punjab News

मई 25, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 25, 2026

CM Yogi Adityanath

मई 25, 2026

CM Mohan Yadav

मई 25, 2026

Anurag Dhanda

मई 25, 2026