CM Mohan Yadav: इंदौर में हुए दुखद हादसे ने एक परिवार को ही उजाड़ दिया। बीते रात इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग के दौरान हुई शॉर्ट सर्किट से लगी आग में परिवार के 7 लोगों का निधन जलने से हुआ। इस दुखद घटना पर सीएम मोहन यादन ने शोक-संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने साथ ही हादसे की जांच के निर्देश भी जारी किए हैं। सीएम मोहन यादव ने कहा कि डिजिटल लॉक जैसी सुविधाओं का उपयोग हमारी आवश्यकता है। हालांकि, लोगों को इसके साथ सतर्कता और सावधानी रखने की जरूरत भी है। मध्य प्रदेश सरकार ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी तौर पर काम करेगी।
इंदौर शॉर्ट सर्किट हादसे पर CM Mohan Yadav की प्रतिक्रिया!
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इंदौर में ईवी कार चार्जिंग के दौरान हुए हादसे पर शोक व्यक्त करने के साथ इसे गंभीरता से लिया है।
इंदौर में इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग से हुई दुर्घटना से नई चुनौती सामने आई है। इसकी गंभीरता को देखते हुए अधिकारियों को व्यवस्थित जांच के निर्देश दिए हैं। ऐसी घटनाओं को रोकने एवं जागरूकता की दिशा में हम कार्य करेंगे।
डिजिटल लॉक जैसी सुविधाओं का उपयोग हमारी आवश्यकता है, लेकिन इसके…
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) March 18, 2026
सीएम मोहन यादव ने जांच के निर्देश जारी करने के साथ ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी तौर पर काम करने की बात कही है। मुख्यमंत्री के एक्स हैंडल से पोस्ट जारी कर लिखा गया है कि “इंदौर में इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग से हुई दुर्घटना से नई चुनौती सामने आई है। इसकी गंभीरता को देखते हुए अधिकारियों को व्यवस्थित जांच के निर्देश दिए हैं। ऐसी घटनाओं को रोकने एवं जागरूकता की दिशा में हम कार्य करेंगे। डिजिटल लॉक जैसी सुविधाओं का उपयोग हमारी आवश्यकता है, लेकिन इसके साथ सतर्कता और सावधानी भी जरूरी है।”
भीषण आग में चपेट में आने से खत्म हुआ परिवार!
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक इंदौर के तिलक थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बंगाली चौराहे के पास प्रीति नगर में बीती रात भीषण हादसा हुआ। घर के बाहर खड़ी इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट की भेंट चढ़ गई। देखते ही देखते आग ने पूरे घर को चपेट में ले लिया और मौके पर रखे दर्जनों गैस सिलेंडर भी ब्लास्ट कर गए। इस हादसे में मकान मालिक मनोज पुगलिया समेत परिवार के 7 लोगों के मौत की खबर है। इंदौर में हुए इस दुखद हादसे ने पूरे परिवार को खत्म कर दिया है। हादसे को लेकर जांच का दौर जारी है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं ना हो सकें।






