---Advertisement---

Dhar Bhojshala: वसंत पंचमी की पूजा के साथ जुम्मे की नमाज! MP के विवादित भोजशाला परिसर को लेकर सुप्रीम कोर्ट का फैसला, हाई अलर्ट जारी

Dhar Bhojshala: विवादित भोजशाला परिसर में एक ही दिव वसंत पंचमी की पूजा और जुम्मे की नमाज अदा की जाएगी। सुप्रीम कोर्ट ने एक याचिका पर सुनवाई करते हुए इस संबंध में फैसला दिया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जनवरी 22, 2026 2:38 अपराह्न

Dhar Bhojshala
Follow Us
---Advertisement---

Dhar Bhojshala: मध्य प्रदेश के धार जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने विवादित भोजशाला परिसर में हिंदुओं को वसंत पंचमी की पूजा करने की इजाजत दे ही है। इसको लेकर प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है। सनद रहे कि आगामी कल यानी 23 जनवरी को वसंत पंचमी की पूजा है। इसी दिन मुसलमान जुम्मे की नमाज भी अदा करेंगे। इसको लेकर धार जिले में स्थित भोजशाला परिसर को लेकर विवाद छिड़ा था। अंतत: सुप्रीम कोर्ट ने विवादित भोजशाला परिसर को लेकर स्पष्ट किया है कि यहां हिंदू समुदाय के लोग वसंत पंचमी की पूजा करेंगे। ऐसे में अब जुम्मे की नमाज और वसंत पंचमी पूजा एक ही जगह पर की जाएगी। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद धार जिले में हाई अलर्ट है और भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती विवादित भोजशाला परिसर के इर्द-गिर्द की गई है।

विवादित भोजशाला परिसर को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

सुप्रीम कोर्ट की ओर से आज हिंदुओं को विवादित भोजशाला परिसर में वसंत पंचमी की पूजा की इजाजत मिल गई है। कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि विवादित भोजशाला-कमल मौला मस्जिद में शुक्रवार को वसंत पंचमी के दिन सूर्योदय से सूर्यास्त तक हिंदुओं को पूजा करने की अनुमति है। जबकि मुसलमान उस दिन दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक नमाज अदा कर सकते हैं। ऐसे में एक ही दिन और एक ही जगह पर वसंत पंचमी की पूजा और जुम्मे की नमाज अदा की जाएगी। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने यह भी निर्देश दिया कि नमाज के लिए आने वाले मुस्लिम समुदाय के लोगों की सूची जिला प्रशासन को पहले ही दी जाए।

मस्जिद समिति के अध्यक्ष जुल्फिकार पठान ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर कहा है कि “फैसला में 7/4/2003 के आदेश को बरकरार रखा गया है। मुस्लिम समुदाय का पक्ष सुना गया है और दोपहर 1 से 3 बजे तक नमाज का समय यथावत रहेगा। सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा है कि एक अलग मार्ग की व्यवस्था की जानी चाहिए। दोनों कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने चाहिए।”

भोजशाला परिसर में धार्मिक अधिकारों को लेकर संग्राम!

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश के धार जिले में स्थित भोजशाला परिसर को लेकर संग्राम छिड़ा है। इस पर हिंदू और मुस्लिम समुदाय दोनों हक जताते हैं। समय-समय पर नोंक-झोंक का मामला भी यहां से सामने आते रहता है। इसी कड़ी में वसंत पंचमी पूजा के दिन हिंदू समुदाय ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर भोजशाला परिसर में पूजा करने की अनुमति मांगी। दूसरी ओर जुम्मे का जिक्र कर मुस्लिम समुदाय भी नमाज अदा करने को लेकर अडिग है। इसी क्रम में सुप्रीम कोर्ट ने एक साथ भारी सुरक्षा के बीच वसंत पंचमी की पूजा और नमाज अदा करने की अनुमति दी है जिसको लेकर धार हाई अलर्ट पर है।

 

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 24, 2026

Rain Alert 25 October 2026

अक्टूबर 24, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 24, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 24, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 24, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 24, 2026