---Advertisement---

Bala Bachchan: भोपाल से इंदौर तक शोक की लहर! पूर्व मंत्री की बेटी समेत 3 की मौत से पसरा मातम, हादसे की जांच में जुटी पुलिस

पूर्व मंत्री Bala Bachchan की बेटी प्रेरणा बच्चन की मौत एक सड़क हादसे में हो गई है। बाला बच्चन के साथ कांग्रेस प्रवक्ता आनंद कासलीवाल और ट्रांसपोर्ट व्यापारी मन सिमरन सिंह संधू के परिवार पर भी दुख का पहाड़ टूट पड़ा है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जनवरी 9, 2026 12:37 अपराह्न

Bala Bachchan
Follow Us
---Advertisement---

Bala Bachchan: राजधानी भोपाल से इंदौर तक मातम पसरा है। अभी हाल ही में जल त्रासदी को लेकर पसरी शोक की लहर ताजा ही थी, कि तब तक एक मार्ग दुर्घटना ने 3 जिंदगियों को अपनी चपेट में ले लिया है। ताजा जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री बाला बच्चन की बेटी प्रेरणा बच्चन की सड़क हादसे में दुखद मौत हो गई। इंदौर के रालामंडल बायपास पर हुए इस भीषण सड़क हादसे में कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता आनंद कासलीवाल के बेटे प्रखर कासलीवाल और ट्रांसपोर्ट व्यापारी मन सिमरन सिंह संधू की भी मौके पर मौत हो गई है। बाला बच्चन के साथ अन्य दो परिवारों पर भी दु:ख का पहाड़ टूट पड़ा है जिसको लेकर इंदौर से भोपाल तक मातम पसरा है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है और मामले की जांच में जुटी है।

पूर्व मंत्री Bala Bachchan की बेटी समेत 3 की मौत से पसरा मातम

शुक्रवार की तड़के सुबह इंदौर के निकट रालामंडल बायपास पर ऐसा भीषण सड़क हादसा हुआ जिससे पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। इस सड़क हादसे में पूर्व मंत्री व कांग्रेस विधायक बाला बच्चन की बिटिया प्रेरणा बच्चन की भी मौत हो गई। उसके अलावा प्रखर कासलीवाल और मन सिमरन सिंह संधू भी सड़क हादसे की चपेट में आ गए और उनकी जान चली गई। इन तीनों परिवारों पर दुख का पहाड़ टूटने के बाद भोपाल से इंदौर तक शोक की लहर दौड़ पड़ी है। सरकार में शामिल नेताओं से लेकर विपक्ष तक के लोग बाला बच्चन व अन्य दो पीड़ित परिवार के साथ शोक संवेदना व्यक्त कर रहे हैं। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और हादसे की जांच जारी है।

जन्मदिन का जश्न मनाकर लौट रहे थे सभी दोस्त

कांग्रेस प्रवक्ता आनंद कासलीवाल के बेटे प्रखर कासलीवाल का बीते कल ही जन्मदिन था। इसी जन्मदिन का जश्न मनाने के लिए सभी दोस्त बाहर गए थे। लौटते वक्त इनकी गाड़ी रालामंडल की ओर से विजय नगर आ रही थी कि तभी गाड़ी भीषण हादसे का शिकार हो गई और ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही पूर्व मंत्री बाला बच्चन की बेटी प्रेरणा, आनंद कासलीवाल के बेटे प्रखर कासलीवाल और ट्रांसपोर्ट व्यापारी मन सिमरन सिंह संधू की मौत हो गई। वहीं एक अन्य युवती अनुष्का गंभीर रूप से घायल है जिसका इलाज जारी है। पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है, ताकि सड़क हादसे का कारण पता लगाया जा सके।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 24, 2026

Rain Alert 25 October 2026

अक्टूबर 24, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 24, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 24, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 24, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 24, 2026