चैत्र नवरात्रि से पहले Ladli Behna Yojana की 34वीं किस्त जारी! अकाउंट में नहीं क्रेडिट हुए 1500 रुपए, तो करें ये काम; दूर होगी असुविधा

Ladli Behna Yojana की 34वीं किस्त आज ग्वालियर के घाटीगांव से जारी की गई है। सीएम मोहन यादव ने राज्य की 1.25 करोड़ महिलाओं के खाते में 1500-1500 रुपए जारी किए हैं।

Ladli Behna Yojana

Picture Credit: गूगल (सांकेतिक तस्वीर)

Ladli Behna Yojana: मध्य प्रदेश की महिलाओं को चैत्र नवरात्रि से पहले बड़ी सौगात मिली है। एमपी की मोहन यादव सरकार ने बहुप्रतिक्षित लाडली बहना योजना की 34वीं किस्त जारी कर दी है। इसके तहत राज्य की 1.25 करोड़ महिलाओं के खाते में 1500-1500 रुपए भेजे गए हैं। खबर लिखे जाने तक सीएम मोहन यादव ने लाडली बहना योजना की 34वीं किस्त लाभार्थी महिलाओं के खाते में हस्तांतरित कर दी है।

इसे चैत्र नवरात्रि और रामनवमी से पहले महिलाओं के लिए उपहार माना जा रहा है। हालांकि, कुछ ऐसी भी महिलाएं हो सकती हैं जिनके खाते में तकनीकी कमियों के कारण 34वीं किस्त न पहुंची हो। उन महिलाओं के लिए हम कुछ उपाज सुझाएंगे जिसकी मदद से असुविधा दूर कर योजना का लाभ उठाया जा सकता है।

रामनवमी से पहले महिलाओं के खाते में जारी हुई Ladli Behna Yojana की 34वीं किस्त!

मध्य प्रदेश सरकार ने बहुप्रतिक्षित लाडली बहना योजना की 34वीं किस्त जारी कर दी है। सीएम मोहन यादव खुद ग्‍वाल‍ियर के घाटीगांव पहुंचे हैं जहां से लाभार्थी महिलाओं के खाते में पैसे ट्रांंसफर किए गए हैं। सरकार की ओर से चैत्र नवरात्रि और रामनवमी से पहले लाडली बहना योजना की 34वीं किस्त को एक उपहार माना जा रहा है।

एमपी सरकार ने इस खास पहल से राज्य की 1.25 करोड़ मह‍िलाओं के खाते में 1500-1500 रुपए भेजे हैं। इसके लिए कुल 1836 करोड़ रुपए का व्यय हुआ है। सरकार की ओर से ये कदम महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त करने की दिशा में उठाया गया एक पहल है। लाडली बहना योजना की 34वीं किस्त पाकर लाभार्थी महिलाओं के चेहरे खिल उठे हैं।

खाते में नहीं क्रेडिट हुए 1500 रुपए, तो तुरंत करें ये काम!

सवा करोड़ लाभार्थियों में कुछ ऐसी भी महिलाएं होंगी जिनके खाते में एमपी सरकार द्वारा भेजे गए 1500 रुपए नहीं आए होंगे। ऐसी महिलाएं सबसे पहले अपनी खाते की तकनीकी कमियों को जांच लें। इसमें बैंक खाते की आधार लिंकिंग और ई-केवाईसी की प्रक्रिया अहम है। इसके अलावा यदि आपकी उम्र 60 के पार हो चुकी है, तो स्वत: ही आपका नाम लाभार्थी सूची से हट जाएगा।

पात्रता पर खरा उतरना भी लाडली बहना योजना की 34वीं किस्त हासिल करने के लिए अहम है। अगर आप पात्र हैं और तकनीकी खामियों को दुरुस्त करने के बावजूद खाते में योजना की राशि नहीं आई, तो 0755-2700800 पर कॉल कर शिकायत दर्ज करा सकती हैं। इसके अलावी सीएम हेल्पलाइन 181 पर भी कॉल कर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। ऐसा कर असुविधा दूर की जा सकती है और लाडली बहना योजना का लाभ उठाया जा सकता है।

Exit mobile version