---Advertisement---

MP News: CM Mohan Yadav की सरकार ने लागू किया Sampada 2.0, जानें कैसे आसान होगी जमीन रजिस्ट्री की प्रक्रिया?

MP News: मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में चल रही सरकार ने आज जमीन रजिस्ट्री से जुड़े मामलों को सुलझाने और प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अक्टूबर 10, 2024 6:05 अपराह्न

MP News
Follow Us
---Advertisement---

MP News: मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में चल रही सरकार ने आज जमीन रजिस्ट्री से जुड़े मामलों को सुलझाने और प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) की सरकार ने इसी क्रम में आज बहुप्रतिक्षित संपदा 2.0 (Sampada 2.0) पोर्टल लॉन्च कर दिया है।

मध्य प्रदेश (MP News) सरकार का दावा है कि इस कदम से जमीन की रजिस्ट्री (Land Registry) प्रक्रिया को सहज और सुगम बनाया जा सकेगा। इससे जमीन की रजिस्ट्री प्रक्रिया भी सरल हो सकेगी। इसके अलााव संपत्ति पंजीयन की प्रकिया के डिजिटलीकरण से कहीं से भी प्रदेश के किसी भी जिले में प्रॉपर्टी का ई-पंजीयन (जमीन की रजिस्ट्री) कराया जा सकेगा।

MP में लागू हुआ Sampada 2.0

मध्य प्रदेश में आद संपदा 2.0 (Sampada 2.0) लागू हो गया है। इसका सीधे आशय है कि अब संपदा 2.0 लागू होने के बाद रजिस्ट्री की प्रक्रिया ऑनलाइन हो सकेगी। इसके अलावा लोग अपने घरों पर बैठकर संपत्ति की ऑनलाइन रजिस्ट्री करा सकेंगे और तमाम तरह की दिक्कतों से मुक्ति पा सकेंगे।

संपदा 2.0 पोर्टल के प्रभाव में आने से जमीन की रजिस्ट्री प्रक्रिया बेहद सरल हो गई है। वहीं अब पेपरलेस फेसलेस रजिस्ट्रेशन के तहत ई-पंजीयन और ई-स्टेम्पिंग की प्रक्रिया को पूर्ण किया जा सकेगा। मध्य प्रदेश सरकार के इस कदम से स्पष्ट है कि अब लोगों को रजिस्ट्री के लिए रजिस्ट्री कार्यालय जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और वे ऑनलाइन पोर्टल से ही पंजीकरण को पूरा कर सकेंगे।

MP में भ्रष्टाचार पर लगेगा लगाम

संपदा 2.0 लागू होने के बाद राज्य के लोगों को कई तरह के झंझटों से मुक्ति मिलेगी। उन्हें जमीन की रजिस्ट्री के लिए अब तहसील या जिला मुख्यालयों में पर स्थित राजस्व विभाग के कार्यालयों पर चक्कर नहीं काटना पड़ेगा। दावा किया जा रहा है कि इस कदम से रजिस्ट्री की प्रक्रिया में बिचौलियों की भूमिका खत्म होगा और भ्रष्टाचार पर रोक लग सकेगा। ध्यान देने योग्य बात ये है कि संपदा पोर्टल के माध्य से होने वाली रजिस्ट्री की ये प्रक्रिया पेपरलेस होगी और इसके लिए किसी भी तरह के गवाह की जरूरत नहीं होगी।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अक्टूबर 25, 2026

Punjab News

अक्टूबर 25, 2026

Rashifal 26 October 2026

अक्टूबर 25, 2026

Bhagwant Mann

अक्टूबर 25, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 25, 2026

Rain Alert 26 October 2026

अक्टूबर 25, 2026