---Advertisement---

MP News: ग्वालियर में शर्मसार हुई मानवता, लोगों के सामने नकाबपोश बदमाशों ने युवती को उठाया; वीडियो वायरल

MP News: मध्य प्रदेश में मतदान के समापन के साथ ही मानवता को शर्मसार करने वाली घटना घटी है। जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक पेट्रोल-पंप से युवती को सरेआम उठा लिया गया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 20, 2023 5:39 अपराह्न

MP News
Follow Us
---Advertisement---

MP News: मध्य प्रदेश में मतदान के समापन के साथ ही मानवता को शर्मसार करने वाली घटना घटी है। जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक पेट्रोल-पंप से युवती को लोगों के सामने सरेआम उठा लिया गया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दो नकाबपोश बदमाश आते हैं और पेट्रोल-पंप पर खड़ी लड़की को जबरन बाइक पर उठा ले जाते हैं। घटना का वीडियो वायरल होते ही इसको लेकर सुर्खियां बनने लगीं और प्रशासन ने भी मामले को संज्ञान में ले लिया है। प्रशासन का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जैसे ही बदमाश पकड़ में आते हैं उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में नकाबपोश बदमाशों द्वारा लड़की के अपहरण करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है। दावा किया जा रहा है कि लड़की भिंड जिले के असवरा थाना क्षेत्र की रहने वाली है और सेवढ़ा कॉलेज में पढ़ती है। उसके अपहरण को लेकर कहा जा रहा है कि वो अपने परिजनों के साथ बस से उतर कर पेट्रोल पंप पर पहुंची ही थी कि तब तक बदमाशों ने उसका अपहरण कर लिया। पुलिस मामले के सीसीटीवी फुटेज के सहारे जांच में जुटी है। बता दें कि ग्वालियर में हुए इस अपहरण का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल है और लोग इसे मानवता को शर्मसार करने वाली घटना बता रहे हैं।

https://twitter.com/tyagiih5/status/1726533974158360946

प्रशासन का पक्ष

ग्वालियर में लड़की के अपहरण को लेकर खूब सुर्खियां बन रही हैं। खबर है कि प्रशासन ने भी मामले को संज्ञान में ले लिया है। ग्वालियर एसपी राजेश सिंह चंदेल का कहना है कि परिजनों के शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और इसकी जांच की जा रही है। प्रशासन की कोशिश है कि जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ कर लड़की को उनकी कैद से छुड़ा लिया जाए।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Muzaffarnagar Viral Video

अक्टूबर 24, 2026

Health Tips

अक्टूबर 24, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 23, 2026

Rain Alert 24 October 2026

अक्टूबर 23, 2026

Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

Maharashtra Viral Video

अक्टूबर 23, 2026